एक्सप्लोरर

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा- देश में है अघोषित आपातकाल माहौल

अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में भयंकर मंदी का दौर है. लोग आत्महत्या कर रहे हैं. पहले केवल किसान आत्महत्या करता था लेकिन अब व्यापारी, उद्योग जगत के लोग छोटे बड़े लोग भी आत्महत्या करने लगे हें.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि देश में अघोषित आपातकाल का माहौल है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई के माध्यम से पूरे देश को डरा रखा है. गहलोत ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि जो लोग चुनाव जीते हैं उन्हें बड़ा दिल रखकर काम करना चाहिए.

गहलोत ने कहा, ''जो चुनाव जीत जाते हैं उन्हें बड़ा दिल रखकर काम करना चाहिए. सबको साथ लेकर काम करना चाहिए. क्या मोदी जी की सरकार ऐसा कर रही है? सिर्फ ईडी के माध्यम से, इनकम टैक्स विभाग, सीबीआई के माध्यम से पूरे देश को डरा रखा है. चाहे वह उद्योगपति हो, व्यापारी हो या नौकरशाह हो, कोई भी हो.''

गहलोत ने कहा, ''पूरे हिंदुस्तान के लोग डर और भय में जी रहे हैं. देश में अघोषित आपातकाल का माहौल है. यह नयी पीढ़ी को समझना पड़ेगा.'' उन्होंने कहा कि पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है और केंद्र सरकार को कुछ समझ में नहीं आ रहा.

गहलोत ने कहा, ''पूरे देश में भयंकर मंदी का दौर है. लोग आत्महत्या कर रहे हैं. पहले केवल किसान आत्महत्या करता था लेकिन अब व्यापारी, उद्योग जगत के लोग छोटे बड़े लोग भी आत्महत्या करने लगे हें. आटोमोबाइल सेक्टर से दस लाख लोग निकल चुके हैं. बिस्कुट बनाने वाली देश की एक नामी कंपनी ने जीएसटी लगने के कारण दस हजार लोगों को निकाल दिया है.''

उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार को कुछ समझ नहीं आ रहा है. उन्हें सोचना पड़ेगा कि कैसे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाए. रोजगार देने के बजाय रोजगार छीना जा रहा है जिसके कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है.''

गहलोत ने कहा ''सोशल मीडिया के जरिए नयी पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है. नयी पीढ़ी को समझना पड़ेगा कि सही कौन है गलत कौन है. बोलने में माहिर मोदी जी, ऐसे शब्द बोलते हैं कि लोग गुमराह हो जाते हैं. हम चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, देश मजबूत हो.''

छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- झीरम घाटी में मारे गए नेताओं के नाम से दिए जाएंगे खेल पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget