एक्सप्लोरर

जाधव के मुद्दे पर ओवैसी को आया गुस्सा, पाकिस्तान को बताया इस्लाम का असली मतलब

आम तौर पर असदुद्दीन ओवैसी की पहचान मुस्लिम नेता के तौर पर की जाती है लेकिन हाल ही में उन्होंने एक भाषण दिया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की बैंड बजा दी.

नई दिल्ली: आम तौर पर असदुद्दीन ओवैसी की पहचान मुस्लिम नेता के तौर पर की जाती है लेकिन हाल ही में उन्होंने एक भाषण दिया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की बैंड बजा दी. उन्होंने पाकिस्तान से ऐसे सवाल किए हैं जिनका जवाब शायद ही पाकिस्तान के पास हो. इस्लामिक राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान को जाना जाता है लेकिन ओवैसी ने पाकिस्तान को इस्लाम का असली मतलब बताया. कुलभूषण जाधव की सजा माफ करने की मांग करते हुए ओवैसी ने कहा कि माफी इस्लाम में क्या ओहदा रखती है, शायद ये बात पाकिस्तान जानता नहीं है. महाराष्ट्र के लातूर में असदुद्दीन एक सभा को संबोधित कर रहे थे. 1 ओवैसी ने कहा,"पाकिस्तान अगर वाकई में अपने आप को इस्लामिक मुल्क कहता है तो पाकिस्तान को अदल और इंसाफ से बताना पड़ेगा. अगर पाकिस्तान वाकई में इस्लामिक मुल्क है तो पाकिस्तान को बताना पड़ेगा कि इस्लाम में रहम किसको बोलते हैं. अगर पाकिस्तान इस्लामिक मुल्क है तो पाकिस्तान को बताना पड़ेगा कि जिस तरह जंग-ए-बदर में अल्लाह के रसूल ने उन तमाम कैदियों को माफ किया. पाकिस्तान को मिसाल पेश करनी पड़ेगी. जब अल्लाह के रसूल के सामने वो खातून सामने आईं जिसने रसूल के चचा हजरत हमजा का कलेजा काट दिया तो रसूललल्लाह ने उसकी तरफ निगाहें नहीं की. बल्कि कहा जा आज मैं तुझे माफ करता हूं. बताओ पाकिस्तान क्या तुम्हारे पास रसूल की तरह रहम है. क्या तुम वाकई में जानते हो कि इस्लाम में माफी किसको कहते हैं. इस्लाम में रहम किसे कहते हैं, अगर तुम अपने आपको इस्लामी मुल्क बोलते हो तो तुम्हारी जेलों में जो हिंदुस्तानी बैठे हैं उन्हें रिहा करो और दुनिया के सामने पैगाम दो कि इस्लाम में माफी किसको कहते हैं." पाकिस्तान में आए दिन धमाके होते रहते हैं. इसको लेकर भी ओवैसी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा," वक्त में पाकिस्तान पीछे है. पाकिस्तान आधा घंटा पीछे नहीं, पचास साल पीछे है. शियाओं की मस्जिदों में बम ब्लास्ट, शियाओं की मस्जिद में बम ब्लास्ट, दरगाहों पर बम ब्लास्ट और आप अपने आपको इस्लामी मुल्क कहते हैं. बताओ मारने वाले क्या आसमान से आए थे तुम्हारे पास?" o3 ये वीडियो आठ महीने पुराना है जब पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट से जाधव को फांसी की सजा सुनाई गई थी. ओवैसी ने कहा,"हम पाकिस्तान से ये बताना चाहते हैं कि मिलिट्री अदालत ने बगैर कोई सबूत के फैसला सुना दिया. हकीकत तो ये है कि कुलभूषण जाधव इरान में बिजनेस करने गए थे. वहां से किडनैप करके पाकिस्तान लाया गया. पाक ने एलान कर दिया कि हमने खुफिया एजेंटको गिरफ्तार किया. हम पाकिस्तान से बोलना चाहते हैं कि क्या कोई हिंदुस्तान का पासपोर्ट रख कर पाकिस्तान को जाएगा?" इस मौके पर ओवैसी ने पाकिस्तान को ये भी याद दिला दिया कि एक आतंकी कसाब भी था जिसे फांसी पर लटकाने से पहले हर तरह की मदद दी गई और एक निर्दोष जाधव है जिसे बिना सबूत के फांसी की सजा सुनाई गई. उन्होंने कहा,"ये इंसाफ हिंदुस्तान ने किया. तुम्हारे मुल्क का कानून सबूत भी पेश नहीं कर सका और एक अदालत का फैसला मजाक बन चुका कि एक मुल्जिम को जिस पर झूठा इल्जाम लगाया गया जिस पर मुकदमा नहीं टिक सकता. कोई बंदूक नहीं मिली, उसके पास कसाब की तरह आरडीएक्स नहीं मिला. मगर फांसी का फैसला दे दिया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget