एक्सप्लोरर

दिल्ली: मंदिर तोड़े जाने को ओवैसी ने बताया गलत, कहा- यह देश की बहुलता-विविधता पर हमला

इलाके में किसी तरह की कोई हिंसा ना हो इसे लेकर पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया हुआ है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पुलिस बल के साथ इलाके का दौरा किया. इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार के लाल कुंआ इलाके में तनाव का माहौल बरकरार है. रविवार देर रात पार्किंग के चलते शुरू हुआ विवाद उस समय साम्प्रदायिक रंग ले लिया जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने इलाके में स्थित एक मंदिर पर पथराव कर दिया. जिससे मंदिर को क्षति पहुंची. दोनों ही समुदाय आमने सामने आ गये. इस मामले को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया. ओवैसी ने मंदिर तोड़े जाने की निंदा की है. ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा- किसी भी पूजा स्थल या पूजा करने वाले पर हमला हमारे प्रिय देश की बहुलता और विविधता पर हमला है. बर्बरता की यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है और मैं मांग करता हूं कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए और उन्हें समयबद्ध तरीके से दोषी ठहराया जाए. बता दें कि इलाके में किसी तरह की कोई हिंसा ना हो इसे लेकर पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया हुआ है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पुलिस बल के साथ इलाके का दौरा किया. इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की. पुलिस ने दोनों समुदायों के बीच दूरी बनाये रखने के लिए बकायदा बैरिकैडिंग की हुई है और अकारण किसी व्यक्ति को इलाके में आने जाने नहीं दिया जा रहा है. इस बीच सोमवार दोपहर को उस समय माहौल गर्म हो गया जब दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी. दोनों पक्षों में इस बात को लेकर होड़ लगी थी कि कौन जोर से नारेबाजी करता है. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने की कोशिश की. खुद सेंट्रल जिले के डीसीपी एमएस रंधावा ने दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित लोगों को साथ लेकर बातचीत करवाई जिससे की मामला शांत हो सके. लेकिन अभी तक दोनों ही पक्षों में से कोई समझने को तैयार नहीं है. अभी स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन शांत है. पुलिस के साथ साथ इलाके में सीआरपीएफ भी तैनात है. सोमवार को एक समाचारपत्र के फोटोग्राफर को सिर में चोट लगी है. जिनका कहना है कि कुछ उपद्रवियों ने उन पर हमला किया. पुलिस मंदिर को क्षति पहुंचाने के मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget