एक्सप्लोरर

'आ लग जा गले', जाकिर नाइक को लेकर PM मोदी के खिलाफ ये क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी?

Asaduddin Owaisi on Dr Zakir Naik: ओवैसी ने कहा, मलेशिया में एक साहब (जाकिर नाइक) बैठे हैं, मैं उनका नाम नहीं लेता. उन्होंने एक वीडियो डाल दिया. RSS वाले कहते हैं कि वो बोलते हैं तो तुम नहीं बोलते.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जाकिर नाइक को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के लोग मुझसे कहते हैं कि मैं जाकिर नाइक पर बोलूं. उन्होंने कहा, ''मैं जाकिर नाइक पर क्या बोलूं? अभी मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम भारत आए थे, पीएम मोदी उनसे कैसे मिले... आ लग जा गले. उन्हें मलेशिया के पीएम के कान में बोलना था कि उसे (जाकिर नाइक) भिजवा दो. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मलेशिया में एक साहब (जाकिर नाइक) बैठे हैं, मैं उनका नाम नहीं लेता. उन्होंने एक वीडियो डाल दिया. RSS वाले कहते हैं कि वो बोलते हैं तो तुम नहीं बोलते. संसद में एक बैठक के दौरान मुझसे किसी ने कहा कि आप उस पर नहीं बोले. मैंने कहा, मैं क्या बोलूं? जो मलेशिया में बैठा है, उससे पूछो. जो भारत में बैठकर तुम्हारे नाक में दम कर रहा है, तुम्हारे सामने खड़ा है. 

चालाक निकले मलेशियाई पीएम- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम भारत आए थे, मोदी उनसे कैसे मिले. आ लग जा गले. मलेशिया के पीएम के कान में बोलना था, उसे (जाकिर नाइक) भिजवा दो.  लेकिन उसको नहीं बोले. मलेशिया के पीएम ने दिल्ली में क्या गाना गाया, 'दोस्त दोस्त न रहा, प्यार-प्यार न रहा.' वे बड़े चालाक निकले. कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना.

बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा

 इस दौरान ओवैसी ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने मध्य प्रदेश की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, देश में सिर्फ मुसलमानों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है. बीजेपी की जालिम हुकुमत मुसलमानों का घर तोड़ रही है. मध्य प्रदेश का एक डीएम कह रहा है कि सिर्फ मुसलमानों के घरों को तोड़ना है. सिर्फ मुसलमानों के घरों को तोड़ा जा रहा है. महाराष्ट्र में कोई बोल रहा है कि मस्जिद में घुसकर मारूंगा. पीएम क्या कानून उस पर लागू नहीं होगा, जो कह रहा है कि मस्जिद में घुसकर मारूंगा.

मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही- ओवैसी 

ओवैसी ने कहा, इस देश में मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत फैलाई जा रही है, ये वही दोहराया जा रहा है जो हिटलर के जमाने में होता था. हिटलर यहूदियों पर ऐसा ही अत्याचार करता था. इनके घरों को तोड़ दो, इनके कारोबार को तोड़ दो, इनको मुल्क का दुश्मन बता दो, इनके खिलाफ फिल्में बनाओ, अब तो जजों ने भी बोलना शुरू कर दिया है. मेरे भाई जागो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget