एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi News: 'चलिए आप और मैं काशी की मस्जिद चलते हैं', पीएम मोदी के मिस्र की मस्जिद जाने पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी ने 25 जून को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया था. इसे लेकर अब असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है.

Asaduddin Owaisi On PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने अपने मिस्र दौरे के दौरान अल-हकीम मस्जिद गए. पीएम मोदी के मिस्र में अल-हकीम मस्जिद दौरे को लेकर अब एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने निशाना साधा है. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री मिस्र के मस्जिद में गए. अच्छा लगा मुझे भी देखकर. चलिए आप (पीएम मोदी) और मैं काशी की मस्जिद में चलते हैं. मैं आपके साथ आने को तैयार हूं. चलिए मोदी जी हम भी काशी की मस्जिद को जाते हैं. अगर मिस्र की मस्जिद में जाएंगे तो भारत की काशी की मस्जिद तो चलो."

'भारत के प्रधानमंत्री हैं मिस्र के नहीं'

ओवैसी ने कहा, "मोदी जी आप भारत के प्रधानमंत्री हैं मिस्र के नहीं. वहां की मस्जिद में चले गए इसलिए काशी की मस्जिद तो चलते हैं." इससे पहले ट्वीट कर ओवैसी ने यूसीसी के मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा, ""नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड और पसमांदा मुसलमानों पर कुछ टिप्पणी की है. लगता है मोदी जी ओबामा की नसीहत को ठीक से समझ नहीं पाए."

मस्जिद दौरे पर कांग्रेस का तंज 

इससे पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी पीएम मोदी के अल-हकीम मस्जिद दौरे पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, "रहने दे अभी “थोड़ा” सा भरम...ऐ जाने वफ़ा ये ज़ुल्म ना कर." आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आप सांसद नेता संजय सिंह के ट्वीट को शेयर करते हुए यह बात लिखी थी. 

दरअसल, आप सांसद नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा था, "मिस्र में, मोदी जी मस्जिद में. वाह मोदी जी वाह. ग़ैरों पे करम अपनों पे सितम, ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर."

ये भी पढ़ें: 

Mamata Banerjee Injured: हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ममता बनर्जी को कमर और पैर में आई चोट, अस्पताल पहुंचने का देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget