एक्सप्लोरर

कल तक मेरी पार्टी को BJP की बी टीम कहने वाले कांग्रेसी आज खुद बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं: असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने आज मुंबई में कहा कि कल तक कांग्रेस के नेता उन्हें बीजेपी की ए और बी टीम कहा करते थे जबकि आज वे कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

मुम्बईः एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद लोकसभा से सांसद असदुद्दीन ओवैसी नामांकन की आखिरी तारीख पर मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने मुंबई की तमाम विधानसभाओं से एआईएमआईएम के उम्मीदवारो के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार,केंद्र की बीजेपी सरकार समेत विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों लिया.

लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी के संग गठबंधन करने से बड़ा फायदा मिला था पर विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हुआ. ओवैसी ने साफ कहा कि किन कारणों से गठबंधन नहीं हुआ यह बताना सही नहीं होगा. वह और उनकी पार्टी अभी भी प्रकाश आंबेडकर का सम्मान करती है और अम्बेडकर को बड़ा भाई कहती रहेगी.

कल तक मेरी पार्टी को BJP की बी टीम कहने वाले कांग्रेसी आज खुद बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं: असदुद्दीन ओवैसी

अयोध्या मामलाः अगर मंदिर में हिंदू पक्ष की आस्था और विश्वास तो मस्जिद में हमारी- मुस्लिम पक्ष

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने पर ओवैसी ने कहा कि शायद अब रिमोट कंट्रोल काम नहीं कर रहा है यही कारण है कि उन्हें चुनाव लड़ना पड़ रहा है. ऐसा पहली बार है जब ठाकरे परिवार से कोई व्यक्ति चुनाव में उतर रहा है.

सरकार आदेश देगी तो IAF फिर से बालाकोट आतंकी कैंप पर हमला कर सकती है-वायुसेना प्रमुख

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने बोला कि कल तक कांग्रेस के नेता उन्हें बीजेपी की ए टीम और बी टीम कहा करते थे. आज वही कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़-छोड़ के बीजेपी को ज्वाइन कर रहे हैं. महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देने का समर्थन करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बराबर आवाज उठाते रहेंगे. ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी पिछड़े तबकों की आवाज है और उनकी पार्टी ने मुसलमानों समेत हिंदू धर्म की तमाम छोटी जाति के उम्मीदवारों को भी अलग-अलग विधानसभा सीटों से अपना उम्मीदवार बनाया है.

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी, वायुसेना ने कहा- हम हर चुनौती और कार्रवाई के लिए तैयार

असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी पर हमलावर रहे राज्य में 370 को चुनावी मुद्दा बनाने पर ओवैसी ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार में हजारों किसानों ने खुदकुशी कर ली. मिले बंद हो रही हैं, गरीबों से जुड़ी तमाम दिक्कते हैं जिनमें सरकार विफल रही है लेकिन चुनाव का मुद्दा 370 को बनाया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह के सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर दिए बयान की खिलाफत करते हुए ओवैसी ने कहा कि ये संविधान के राइट टू इक्वलिटी के खिलाफ है.

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से भरा पर्चा, नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget