एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामले देख कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों ने की लॉकडाउन की सिफारिश, बताई ये वजह

भारत में कोरोना संक्रमण मामलों के रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. महामारी से लेकर अब तक किसी भी देश में सबसे ज्यादा 4 लाख के करीब मामले दर्ज किए गए. ऐसे में सवाल पैदा हो रहा है कि क्या देश पूरी तरह राष्ट्रीय स्तर पर छिटपुट के बजाए संपूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है?

देश में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच कोरोना वायरस महामारी पर गठित राष्ट्रीय टास्क की तरफ से रविवार को रिपोर्ट में बड़ी बात कही गई है. टास्क फोर्स के कई सदस्यों ने वायरस के ट्रांसमिशन के चेन को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन की सिफारिश की है. सदस्य हाल के कोरोना वायरस मामलों में अप्रत्याशित उछाल पर चर्चा कर रहे हैं. विवेचना के क्रम में टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों ने संकेत दिया कि डबल म्यूटेंट ने तमाम स्वास्थ्य सेवा के ढांचे को खतरा पैदा कर दिया है, जो ज्यादा संक्रामक और संभवत: घातक भी है. उसने केस लोड का बोझ बढ़ाकर सरासर बोझ को बढ़ा दिया है. टास्क फोर्स में एम्स और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् समेत देश के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों के सदस्य शामिल हैं. 

ट्रांसमिशन के चेन को तोड़ने के लिए क्या राष्ट्रीय लॉकडाउन है जरूरी?

रविवार को एक अखबार ने रिपोर्ट दी कि राष्ट्रीय लॉकडाउन का विचार-विमर्श और सुझाव महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉक्टर वीके पॉल सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट करते हैं. राष्ट्रीय टास्क फोर्स के तहत पैनल की जिम्मेदारी देश में कोविड-19 प्रबंधन रणनीति की देखभाल करना है. कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण राष्ट्रीय लॉकडाउन की मांग तेज हो गई है. बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल को अपने राष्ट्रीय संबोधन में लॉकडाउन को कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 'आखिरी विकल्प' बता चुके हैं.    

कोरोना वायरस महामारी पर गठित राष्ट्रीय टास्क के सदस्य समर्थन में 

चीजों को परिप्रेक्ष्य में समझने के लिए जरूरी है कि पिछले साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए. पहली लहर के दौरान सितंबर में कोविड-19 के मामले एक दिन में सबसे ज्यादा 97 हजार दर्ज किए गए थे. कल दूसरी लहर के दौरान भारत का रोजाना दर्ज होनेवाला मामला 4 लाख को छू गया. एक दिन में किसी भी देश में दर्ज होनेवाले ममलों में से पहली बार  भयानक वृद्धि देखने को मिली. रोजाना के मौत के आंकड़े में उछाल दर्ज किया जा रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 35 सौ ज्यादा मौत के मामले सामने आए.

रिपोर्ट में एक सदस्य के हवाले से कहा गया, "कोविड-19 टास्क फोर्स इसको आक्रामक तरीके से पिछले कुछ हफ्तों से कहने की कोशिश कर रहा है. हमें उच्च पायदान पर बैठे हुए लोगों को बताना चाहिए कि हमारे पास लॉकडाउन चाहिए. टुकड़ों में हम कई राज्यों में जो कुछ अब कर रहे हैं, उसके मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन की जरूरत है क्योंकि सीधी बात है कि ये हर जगह फैल रहा है." दूसरे सदस्य ने कहा कि लॉकडाउन ही मात्र स्वीकार्य वैज्ञानिक टूल है और उसी के माध्यम से स्थिति को काबू किया जा सकता है और वायरस के फैलाव को रोका जा सकता है. 

70 हजार रुपये में बेच रहे थे रेमडिसिवर इंजेक्शन, दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु: हाई कोर्ट की फटकार का नहीं हुआ असर, काउंटिंग सेंटर्स पर उड़ीं प्रोटोकॉल की धज्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget