एक्सप्लोरर

Aryan Khan Case: आर्यन खान मामले में CBI के सामने पेश हुआ सैम डिजूसा, जानें 25 करोड़ वसूली केस से कनेक्शन

Aryan Khan Case: आर्यन खान से वसूली के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. इसमें आरोप है कि समीर वानखेड़े के कहने पर 25 करोड़ रुपये की वसूली की साजिश रची गई थी.

Aryan Khan Case:  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से वसूली की साजिश के मामले में आरोपी सनविले डिसूजा उर्फ सैम डिसूजा आज मंगलवार (20 जून) को सीबीआई के हेडक्वार्टर पहुंचा. सीबीआई ने डिसूजा को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. डिसूजा अपने वकीलों के साथ सीबीआई के सामने पेश हुआ.

सनविले डिसूजा सीबीआई की एफआईआर में आरोपी नंबर 5 है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, अब तक जांच में ये बात सामने आई है कि केपी गोसावी और सनविले डिसूजा आर्यन खान से 25 करोड़ की उगाही के साजिशकर्ता थे. इन दोनों ने नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के कहने पर आर्यन खान को ड्रग्स रखने के आरोप में धमकाया था.

25 करोड़ की वसूली की साजिश

सीबीआई ने एफआईआर में ये आरोप लगाया है कि केपी गोस्वामी ने अपने एक साथी सनविले डिसूजा और अन्य लोगों के साथ मिलकर आर्यन खान के परिवार से धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की राशि वसूलने की साजिश रची थी. 

आर्यन खान को ड्रग्स केस से बचाने का दावा करते हुए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई. बाद में 18 करोड़ रुपये में डील तय हुई, जिसके लिए 50 लाख रुपये एडवांस के तौर पर लिए गए थे. हालांकि, बाद में इस पैसे को लौटा दिया गया था.

समीर वानखेड़े के खिलाफ भी जांच

सीबीआई ने आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईआर में केपी गोसावी और सनविले डिसूजा का नाम भी शामिल है. 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली में केपी गोस्वामी, समीर वानखेड़े और सनविले डिसूजा की भूमिका की जांच सीबीआई कर रही है.

इसके पहले सीबीआई ने समीर वानखेड़े के मुंबई स्थित आवास समेत उनके पिता के आवास पर भी छापेमारी की थी. सीबीआई की टीम ने 13 घंटे से ज्यादा सर्च अभियान चलाया था.

यह भी पढ़ें

PM Modi Interview: 'लोग कहते हैं भारत तटस्थ है, लेकिन...', अमेरिकी अखबार से बोले पीएम मोदी, कहा- किसी की जगह नहीं लेना चाहते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
Explained: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget