एक्सप्लोरर

Aryan Khan Case: मुंबई में चार फ्लैट, महंगी घड़ियां, विदेश यात्रा... आर्यन खान को पकड़ने वाले समीर वानखेड़े की लग्जरी लाइफ का खुलासा

Aryan Khan Case: एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. विजिलेंस विभाग की जांच में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत पाए गए हैं.

Aryan Khan Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े एक के बाद एक खुलासों के चलते मुश्किल में घिर गए हैं. अब जानकारी सामने आई है कि वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ कई विदेश यात्राएं की थीं. यही नहीं, वानखेड़े के पास आय से अधिक संपत्ति भी है. एनसीबी की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है. आर्यन खान केस मामले में रिश्वत मांगने को लेकर सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है कि वानखेड़े और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर आर्यन खान से 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. पैसे न देने पर आर्यन को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी गई थी.

विजिलेंस विभाग ने की थी जांच

आर्यन खान मामले को लेकर एनसीबी के सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने भी जांच की थी. इसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के नाम आखिरी समय में जोड़े गए, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों के हटा दिए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया कि क्रूज पर छापे के दौरान एक संदिग्ध के पास से रोलिंग पेपर मिला था लेकिन उसे जाने दिया गया.

विजिलेंस रिपोर्ट में कहा गया है जांच टीम ने एनसीबी ऑफिस के जो सीसीटीवी फुटेज लिए थे, वे खराब हो गए थे. साथ ही आर्यन खान को जिस रात एनसीबी ऑफिस लाया गया था, उस दौरान मुंबई टीम की तरफ से पेश की गई डीवीआर और हार्ड कॉपी में अंतर था.

5 साल में 6 देशों की यात्रा

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2017 से 2021 तक पांच वर्षों में समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ विदेश में छह यात्राएं कीं. इन देशों में ब्रिटेन, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव शामिल हैं, जहां वह 55 दिनों तक रहे. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने केवल 8.75 लाख रुपये खर्च किए, जबकि इतना तो सिर्फ फ्लाइट के टिकट में खर्च करता है.

रिपोर्ट में समीर वानखेड़े की महंगी घड़ियों और अन्य संपत्ति का भी जिक्र है, जो उनकी आय के स्रोत से अधिक है. इसमें एक रोलेक्स घड़ी भी शामिल है जो जाहिर तौर पर उन्हें एमआरपी से बहुत कम कीमत पर बेची गई थी. उनके पास मुंबई में चार फ्लैट और वाशिम में 41,688 एकड़ जमीन भी है. 

आय का स्रोत बना रहस्य

एजेंसी ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि गोरेगांव स्थित फ्लैट उन्होंने 82.8 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है. उनके और पत्नी द्वारा शादी से पहले 1.25 रुपये में खरीदे गए फ्लैट का भी जिक्र है. इसकी आय का स्रोत एक रहस्य बना हुआ है. वानखेड़े और उनकी पत्नी के आयकर रिटर्न से पता चलता है कि उनकी वार्षिक आय 45,61,460 है.

यह भी पढ़ें

Aryan Khan Case: सीनियर अफसर क्यों चाहते थे आर्यन खान की कस्टडी? समीर वानखेड़े की चैट से हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget