एक्सप्लोरर

Sameer Wankhede Case: आर्यन खान मामले में समीर वानखेड़े को हाई कोर्ट से राहत, शाहरुख खान से बातचीत का चैट्स भी आया सामने

Aryan Khan Case: आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस से जुड़े भ्रष्टातार मामले में समीर वानखेड़े को 22 मई तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है.

Aryan Khan Case: आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस से जुड़े भ्रष्टातार मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बोम्बे हाई कोर्ट से शुक्रवार (19 मई) को बड़ी राहत मिली. हाई कोर्ट ने वानखेड़े को 22 मई तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है. इसी के साथ वानखेड़े शनिवार (20 मई) को मामले में सीबीआई के दफ्तर बयान दर्ज कराने जाएंगे. 

समीर वानखेड़े ने हाई कोर्ट मे कहा कि उन्हें न्यायपालिका और सीबीआई पर पूरा विश्वास है. मुझे शिकायत सीबीआई से नहीं है लेकिन एनसीबी के अधिकारी हमें टारगेट कर रहे हैं. वानखेड़े ने हाई कोर्ट में दायर कीअपनी याचिका में अपने और आर्यन खान के पिता और अभिनेता शाहरुख खान के बीच की चैट का जिक्र किया है. इसमें उन्होंने बताया कि आर्यन के साथ कुछ ग़लत नहीं हुआ है. इस चैट की जानकारी उन्होंने ज्ञानेश्वर सिंह को दी थी. 

चैट में क्या सामने आया है? 
शाहरुख खान ने समीर वानखेड़े को लिखा कि आपने मुझे मेरे अपने बारे में जो भी विचार और व्यक्तिगत जानकारी दी है, उसके लिए मैं आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता. मैं यह पक्का करूंगा कि वह कोई ऐसा व्यक्ति बने जिस पर आपको और मुझे दोनों को गर्व हो. यह घटना उनके जीवन में एक अच्छा मोड़ साबित होगी. आपकी दया और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद. 

शाहरुख खान ने आगे लिखा कि आप (समीर वानखेड़े) एक भले आदमी है. कृपया आज उस पर दया करें, मैं अनुरोध करता हूं. इस पर वानखेड़े ने जवाब दिया बिलकुल डोंट वरी

मामला क्या है?
समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान को आरोपी न बनाने के एवज में उनसे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसको लेकर सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के अनुरोध को लेकर वानखेड़े ने बंबई हाई कोर्ट पहुंचे हैं. बता दें कि हाल ही में इसको लेकर सीबीआई ने वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद सीबीआई ने वानखेड़े को गुरुवार (18 मई) को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए.

बता दें कि आर्यन खान को तीन अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, आर्यन पर लगे आरोपों को सही साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश करने में एनसीबी के नाकाम रहने पर बंबई हाई कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते बाद जमानत दे दी थी.  

ये भी पढ़ें- CBI Summons: समीर वानखेड़े को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया, आर्यन खान से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget