एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections 2022: मिशन उत्तराखंड पर केजरीवाल, कहा- हर पार्टी को मिलना चाहिए सरकार बनाने का मौका

Assembly Elections 2022: आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं. केजरीवाल हरिद्वार में रोड शो करेंगे. कल पंजाब का दौरा करेंगे.

Uttrakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अभी से ही सियासी प्रचार का माहौल बनाने में जुट गए हैं. आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल हरिद्धार में रोड शो करेंगे. इससे पहले उन्होंने ऑटो ड्राइवरों से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आने पर दिल्ली वालों की तरह ऑटोवालों को सुविधा देगी. उन्होंने कहा कि हर पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए.

केजरीवाल का हरिद्धार में रोड शो

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल लगातार उत्तराखंड के दौरे पर हैं. आज केजरीवाल का हरिद्धार में रोड शो का कार्यक्रम है. सेवानिवृत्त सेना कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जबकि पार्टी ने अभी तक पंजाब चुनावों के लिए चेहरा तय नहीं किया है. इससे पहले 17 अगस्त और 19 सितंबर को भी अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड का दौरा किया था, जहां उन्होंने उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का वादा किया था.

22 नवंबर को केजरीवाल का पंजाब दौरा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो करने के बाद 22 नवंबर को पंजाब का भी दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल सोमवार को मोगा जिले का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल अपने दौरे के दौरान अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद से भी मिल सकते हैं. अभिनेता सोनू सूद ने इससे पहले 14 नवंबर को घोषणा की थी कि उनकी बहन मालविका राजनीति में आएंगी. 

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अमृतसर का दौरा करेंगे. केजरीवाल ने  पिछले महीने पंजाब के संगरूर और भटिंडा का भी दौरा किया था और वहां के स्थानीय किसानों से बातचीत की थी. बता दें कि पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले साल यानि 2022 की शुरुआत में ही विधानसभा के चुनाव होने हैं. 

Farm Laws Withdrawn: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शुरू, आगे की रणनीति और मांगों पर बातचीत का तैयार होगा खाका

Delhi Air Pollution: दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं, लागू प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget