एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'बेईमानी करें मोदी जी और जेल जाए मनीष सिसोदिया', अरविंद केजरीवाल ने साधा पीएम पर निशाना

MP Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी (AAP) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. राज्य में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं.

Arvind Kejriwal In MP: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार (1 जुलाई) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे. यहां उन्होंने ग्वालियर मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब मैं यहां आ रहा था तो किसी ने पूछा उसी मध्य प्रदेश जा रहे हो जहां व्यापम घोटाला हुआ था. मध्य प्रदेश के लोग ईमानदार और देशभक्त हैं, लेकिन देशभर में चर्चा होती है तो लोग कहते हैं कि वही मध्य प्रदेश है जहां व्यापम घोटाला हुआ था. दिल्ली को भी कांग्रेस के समय में सीडब्ल्यूजी और 2G घोटाले वाली दिल्ली कहते थे. आज लोग कहते हैं दिल्ली जहां अच्छे स्कूल हैं, मोहल्ला क्लीनिक हैं, जहां बिजली 24 घंटे आती है."

केजरीवाल ने कहा, "मध्य प्रदेश में बिजली महंगी है, दिल्ली में बिजली मुफ़्त है. पंजाब में भी अब बिजली बिल जीरो आने लगा है. मध्य प्रदेश में आठ-दस घंटे के पावर कट लगता है. मैंने फ्री बिजली की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नाराज हो गए बोलने लगे कि फ्री की रेवड़ी बांट रहा है. क्या तकलीफ है आपको. मैंने दिल्ली वालों के हाथ में सात फ्री रेवड़ी रख दी. फ्री बिजली, शानदार स्कूल, सबका मुफ़्त इलाज, मुफ़्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ़्त सफ़र, बुजुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, नौकरियों का इंतजाम कर रहा हूं. आपको यह सात रेवड़ियां चाहिए या नहीं. मैं मोदीजी से कहना चाहता हूं कि इतनी महंगाई कर रखी है आपने अगर मैंने लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान ला दी तो क्या कर दिया." 

महंगाई को लेकर बीजेपी पर निशाना 

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "भगवान महंगाई नहीं कर रहा, इतनी महंगाई इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने सरकारी खजाने की लूट मचा रखी है. पीएम मोदी ने अपने दोस्तों का लोन माफ कर दिया. खुली लूट चल रही है और पैसा आप पर टैक्स लगाकर आ रहा है. आटा-चावल, पनीर, दूध, छाछ सब पर टैक्स लगा दिया. इतना खून तो अंग्रेजों ने भी नहीं चूसा. मोदी ने पहली बार खाने-पीने की चीजों पर टैक्स लगाया है. आज एमपी में 108 रुपये पेट्रोल है और 57 रुपए के अलावा उसमें पूरा टैक्स है. इन्होंने 11 लाख करोड़ लूटा दिए माफ कर दिए तो कितना पैसा बनाया होगा. बेईमानी करें मोदी जी और जेल भेजें मनीष सिसोदिया को."

नोटबंदी को लेकर क्या बोले केजरीवाल 

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर केंद्र में पढ़ी-लिखी सरकार होती तो किसी हालत में नोटबंदी नहीं करती. प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू और भाषण में कहा था कि गांव के स्कूल में पढ़ा हूं. क्या 21वीं सदी के भारत के प्रधानमंत्री को पढ़ा लिखा होना चाहिए या नहीं. उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा, चौथी पास राजा के दोस्तों ने ऐसी लूट मार मचाई कि महंगाई, बेरोजगारी फैल गई, बलात्कार होने लगे. आसमान में देवता इकट्ठे हुए शिवजी के पास गए और बोले पृथ्वी पर अन्याय हो रहा है कुछ करो. शिवजी ने हर आदमी में ऐसी भावना डाली की चुनाव में लोगों ने दूसरा बटन दबाया और राजा चुनाव हार गया. आज कल मैंने सुना है कि वो राजा उसी स्टेशन पर जाकर चाय बेच रहा है."

'मध्य प्रदेश की जनता को पसंद आ रहा आप का काम'

उन्होंने कहा, "जैसे दिल्ली और पंजाब वालों ने कांग्रेस और बीजेपी को हराया, आप भी मध्य प्रदेश में एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखो. मामा को भी भूल जाओगे और मामा के चेले चपाटों को भी भूल जाओगे. मध्य प्रदेश की जनता दिल्ली और पंजाब में हो रहे कामों को पसंद कर रही है. अभी तक बाकी पार्टियों की सरकारें सरकारी महकमों को ये कहकर प्राइवेट करती थीं कि बहुत घाटा हो गया, सरकार से चल नहीं रहा इसलिए प्राइवेट कर रहे हैं. दिल्ली में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को शानदार चलाने के बाद अब पंजाब में प्राइवेट थर्मल प्लांट को हमारी सरकार खरीद रही है."

ये भी पढ़ें: 

UCC Issue: मेघालय के सीएम ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध, बोले- ये हमारी संस्कृति के खिलाफ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget