एक्सप्लोरर

केजरीवाल कैबिनेट शपथ: छह में तीन ने नहीं ली ईश्वर के नाम शपथ, जानिए- किनके नाम ली शपथ

अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इस दौरान उनके साथ 6 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. गोपाल राय सहित तीन मंत्रियों ने ईश्वर की जगह इनके नाम ली पद और गोपनीयता की शपथ.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके साथ छह मंत्रियों ने भी रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान एक वाकये ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जहां मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पद और गोपनीयता की शपथ ली वहीं कुछ मंत्री ऐसे भी रहे जिन्होंने विभिन्न तरीके से पद और गोपनीयता की शपथ ली.

इसमें सबसे पहला नाम बाबरपुर से विधायक और पिछली सरकार में श्रम, रोजगार, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय का नाम रहा. गोपाल राय ने यहां 'आजादी के शहीदों के नाम' पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसके साथ ही पिछली सरकार में खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने 'अल्लाह' के नाम पर शपथ ली. वहीं, पिछली सरकार में जल और पर्यटन मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम ने 'तथागत बुद्ध' के नाम पर शपथ ली.

गोपाल राय से गोपाल राय ने यहां 'आजादी के शहीदों के नाम'

केजरीवाल कैबिनेट शपथ: छह में तीन ने नहीं ली ईश्वर के नाम शपथ, जानिए- किनके नाम ली शपथ

इन मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इससे पहले मनीष सिसोदिया ने अपने पूरे परिवार की तस्वीर भी आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्विटर पर शेयर की.

इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं. यहां समारोह में दिल्ली के अनेक गणमान्य शख्सियतों के साथ-साथ भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और आम जनता भी थे. गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी को इस बार छह सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस एक बार फिर एक भी सीट नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार बने दिल्ली के सीएम, अनिल बैजल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget