एक्सप्लोरर

CBI Summons Arvind Kejriwal: 'मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार...', शराब नीति मामले में समन मिलने पर बोले अरविंद केजरीवाल

CBI Summons Arvind Kejriwal: अपनी सरकार की आबकारी नीति की पैरवी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो सकता था.

CBI Summons Arvind Kejriwal: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सीबीआई से समन मिलने के बाद शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस  के जरिए पूरे मामले में अपना पक्ष सामने रखा.

केजरीवाल ने कहा कि पिछले करीब एक साल से बीजेपी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि दिल्ली में शराब घोटाला हो गया. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसियां अपना सारा काम छोड़कर इसकी जांच में लगी हुई है. उन्होंने कहा यदि वह भ्रष्ट’ हैं तो फिर दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं समझता हूं कि जांच एजेंसियों को अब तक सारा पैसा और सबूत मिल ही गया होगा. ईडी-सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 14 फोन तोड़ कर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है. केजरीवाल ने ईडी की चार्जशीट सामने रखते हुए कहा कि चार्जशीट में सभी 14 मोबाइल फोन की IMEI नंबर लिखा हुआ है. ईडी का कहना है कि ये सभी 14 फोन सिसोदिया के थे और उन्होंने इन 14 फोन को नष्ट कर दिया. यह बात ईडी के दस्तावेज में है. इस दस्तावेज के बाद ईडी के कुछ सीजर मेमो भी अटैच है. इसमें ईडी खुद ही कह रही है कि इन 14 फोन में से 4 फोन उसके पास है. 

केजरीवाल ने आगे कहा कि सीबीआई का एक दस्तावेज है. जिसमें कहा गया है कि इन 14 में से एक फोन सीबीआई के पास है. जांच एजेंसियां कह रही हैं कि  सिसोदिया ने 14 मोबाइल तोड़ दिए, लेकिन इसमें से 5 मोबाइल ईडी-सीबीआई के कब्जे में है. 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा? 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बहुत छोटे लोग हैं. हमारे पास इतने साधन नहीं है. इसी सीमित साधनों के जरिए हमने भी पिछले एक-डेढ़ महीने में जांच की है. हमारी जांच में पता चला है कि 14 मोबाइल फोन में से 5 तो सीबीआई-ईडी के पास है और बाकी 9 मोबाइल में से अधिकांश ठीक है. इन मोबाइल को कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है. ये सारे मोबाइल फोन सिसोदिया के नहीं है.

केजरीवाल ने कहा कि ईडी-सीबीआई ने एफिडेविट पर झूठ बोलकर कोर्ट को गुमराह किया और कोर्ट के सामने झूठा सबूत पेश किया क्योंकि शराब घोटाला कुछ है ही नहीं. सीबीआई-ईडी को अब तक कुछ मिला भी नहीं है. 

क्या दावा किया?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि ये जांच एजेंसियां रोज किसी न किसी को पकड़ लेते हैं और उनको टॉर्चर कर, धमकी देकर. मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न कर और थर्ड डिग्री देकर उनसे मेरा और मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. कोई चंदन रेड्डी हैं मैं इनको नहीं जानता हूं. केजरीवाल ने चंदन रेड्डी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि मरीज चंदन रेड्डी ने कहा कि 16 और 17 सितंबर 2022 को ईडी ने उसके दोनों कानों पर पिटाई की. इससे उसके कान के पर्दे फट गए और उसको सुनाई नहीं दे रहा है.

केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ईडी चंदन रेड्डी से ऐसा क्या उगलवाना चाह रही थी और उस पर क्या कहने का दबाव डाला जा रहा था कि ईडी ने उसकी इतनी पिटाई की कि उसके कान के पर्दे फट गए. चंदन रेड्डी को किस कागज पर दस्तखत करने के लिए कहा जा रहा है और जब उसने झूठ बोलने से मना कर दिया तो ईडी ने उसकी पिटाई की. 

'100 करोड़ रुपये कहां है'
आप नेता केजरीवाल ने कहा कि एक साल जांच करने के बाद ये आरोप लगाते हैं कि 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई और दी गई तो वो 100 करोड़ रुपये कहां है? अब तक 400 से ज्यादा रेड हो चुकी है, लेकिन एक पैसा नहीं मिला. ये पैसा कहां है? जांच एजेंसियों ने सिसोदिया के घर के गद्दे फाड़ लिए, उनके गांव भी हो आए, बैंक लॉकर भी छान मारे, लेकिन 100 करोड़ रुपये में से कुछ भी नहीं मिला. 

आरोप लगाया कि 100 करोड रुपये गोवा विधानसभा चुनाव में लगाया. केजरीवाल ने कहा कि हमने गोवा में जितने वेंडर्स से काम कराए थे, उन सारे वेंडर्स पर ये लोग छापे मार चुके हैं और उनसे बयान ले चुकी है, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला. हमने सारे वेंडर्स को चेक के जरिए पेमेंट की हुई है. इसके अलावा चुनाव का सारा हिसाब चुनाव आयोग को भी दिया है, वहां भी इनको कुछ नहीं मिला. गोवा चुनाव में भी जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला. रिश्वत ली गई तो फिर पैसा कहां गया? जांच एजेंसियों को पैसा तो तब मिलेगा, जब रिश्वत ली और दी गई होगी. 

पीएम मोदी का किया जिक्र
केजरीवाल ने कहा है कि मैं आज कह रहा हूं कि मैंने 17 सितंबर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक हजार करोड़ रुपए दिए तो क्या इस आधार पर उनको गिरफ्तार कर लेंगे. आरोप लगाने के लिए मेरे पास कुछ तो सबूत होना चाहिए तभी तो मैं कहूंगा कि मैंने पीएम को एक हजार करोड़ रुपये दिए. ऐसे तो देश में खड़े होकर कोई भी कुछ भी कह देगा और गिरफ्तार कर लेंगे. बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि गोवा चुनाव में 100 करोड़ रुपये दिए तो सबूत कहां है? इनके पास कोई सबूत नहीं है.

शराब नीति पर क्या कहा?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति बहुत ही पारदर्शी नीति थी.  इस पॉलिसी को सही लागू होने के बाद पूरे शराब सेक्टर से भ्रष्टाचार खत्म कर देती. यह इस बात से साबित होता है कि यही पॉलिसी जब पंजाब में लागू की गई तो इससे एक साल के अंदर 50 फ़ीसदी राजस्व बढ़ गया. उन्होंने कहा कि कहा कि इन्होंने दिल्ली के अंदर इस पॉलिसी को लागू ही नहीं करने दिया, लेकिन पूर्ण राज्य होने के कारण पंजाब में इनकी नहीं चल लाई. 

सत्यपाल मलिक का क्यों किया जिक्र?
केजरीवाल ने सत्यपाल मलिक के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि मलिक ने कहा कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है. यह बात मैं नहीं कह रहा हूं, यह बात उनके अपने गवर्नर कह रहे हैं. वो पीएम मोदी के बहुत खास लोगों में गिने जाते थे. पीएम मोदी ने पहले उनको जम्मू-कश्मीर का गवर्नर बनाया, फिर गोवा और मेघालय का गवर्नर बनाया. 

इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा है कि कुछ ऐसे मुख्यमंत्री है, जो भ्रष्टाचार करके खूब पैसे इकट्ठे करते हैं, लेकिन वो सारा पैसा मुख्यमंत्री अपने पास नहीं रखते हैं. वो ऊपर भी पैसा भेजते हैं और वहां से वो पैसा उनके दोस्त की कंपनियों में निवेश होता है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को इतना टारगेट करने के पीछे कारण है कि 75 साल के बाद आप ने इस देश को ऐसी उम्मीद दी है, जो कोई दूसरी पार्टी नहीं दे पाई. गुजरात में बीजेपी की 30 साल से सरकार है. इसमें पीएम मोदी खुद 12 साल वहां पर मुख्यमंत्री रहे. पिछले 30 साल में ये लोग एक सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाए. जब मोदी फोटो खिंचवाने के लिए सरकारी स्कूल में जाना था तब इनको एक टेंट के अंदर टेंपरेरी क्लास बनवानी पड़ी.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Case: सीएम अरविंद केजरीवाल से कल पूछताछ करेगी CBI, बीजेपी और आप में मचा घमासान | 10 बड़ी बातें

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget