एक्सप्लोरर

दिल्ली: एलजी हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा, मांग पूरी ना होने पर धरने पर बैठे केजरीवाल

केजरीवाल ने एलजी से मिलकर उनके सामने तीन मांगे रखीं. इनमें IAS अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कवाना, काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूरी देने की मांग शामिल है.

नई दिल्ली: दिल्ली के एलजी हाउस में आज हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दिल्ली के एलजी हाउस में अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठ गये हैं. अपनी मांगों के लेकर एलजी से मिलने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मांगे ना माने जाने के बाद एलजी हाउस के वेटिंग रूम में धरने पर बैठ गए.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, ''एलजी को पत्र सौंपा, एलजी ने एक्शन लेने से मना कर दिया. एलजी एक्शन लेने के संवैधानिक कर्तव्य से बंधे हैं. कोई विकल्प ना बचने के बाद हमने विनम्रता पूर्वक उनसे कहा कि जब तक सभी प्वाइंट्स पर एक्शन नहीं होता हम नहीं जाएंगे. हम उनके चेंबर से बाहर आ गए और वेंटिग रूम में बैठे हैं.'' केजरीवाल ने कहा कि जब मागें नहीं मानी जातीं वो एलजी हाउस नहीं छोड़ेंगे.

केजरीवाल ने एलजी से क्या मांगे की? मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलजी से मिलकर उनके सामने तीन मांगे रखीं. इनमें IAS अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कवाना, काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूरी देने की मांग शामिल है. बता दें कि दिल्ली के आईएएस अधिकारी पिछले चार महीने से हड़ताल पर हैं.

चुनी हुई सरकार कैसे काम करेगी?- सिसोदिया उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए एलजी ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए पांच उनके मुलाकात की और पत्र लिखे. मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस प्रकार एक चुनी हुई सरकार कैसे काम करेगी?

सिसोदिया ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ''हमारी एलजी साहब से 3 विनती हैं. IAS अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कराएं, क्योंकि सर्विस विभाग के मुखिया आप हैं. काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूर करें. अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर जितना काम 3 साल में हुआ है उससे 10 गुना ज्यादा काम हो गया होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget