एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दिल्ली के हिस्से की ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी

Coronavirus in Delhi: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 29.74 फीसदी हो गई. संक्रमण की दर 29.74 फीसदी होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी है और शहर के कोटे की ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को दिया जा रहा है. इससे कुछ घंटे पहले ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में अस्पतालों में बेड बढ़ाने और मरीजों के लिए तत्काल ऑक्सीजन आपूर्ति सुदृढ़ करने में मदद का अनुरोध किया था.

इसके बाद केजरीवाल ने रविवार शाम ट्वीट किया, "दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है. मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली को सामान्य से बहुत अधिक आपूर्ति की जरूरत है. आपूर्ति बढ़ाने की बात तो दूर, हमारी सामान्य आपूर्ति ही बहुत कम हो गई है और दिल्ली के कोटे को दूसरे राज्यों में भेजा गया है.

केजरीवाल ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी भी लिखी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र ने दिल्ली के हिस्से की ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को डायवर्ट कर दी. इसके साथ ही उन्होंने रोजाना 700 मैट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाई जाने की मांग की है. इसपर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अलग-अलग राज्यों को 6177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की योजना बना दी गई है. 20 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र को 1500 मीट्रिक टन, दिल्ली को 350 मीट्रिक टन, यूपी को 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी.  

दिल्ली सीएम का प्रधानमंत्री को पत्र
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख दिल्ली की स्थिति के बारे में सूचित किया है और भारी बेड्स और ऑक्सीजन की कमी की बात कही है, साथ ही मदद की गुहार भी लगाई है. सीएम ने पत्र में लिखा है कि, "दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है. लगभग सभी आईसीयू बेड्स भर गए हैं. अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं, आपकी मदद की जरूरत है."

बीजेपी का केजरीवाल सरकार पर आरोप
बीजेपी ने कोरोना के संकट काल में केजरीवाल सरकार पर फेल होने का आरोप लगाया है. पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा है कि संकट काल में केजरीवाल सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिये कभी भी पर्याप्त अस्पताल बेड, आक्सीजन या रेमडिसिविर का स्टाक एकत्र करने पर ध्यान नहीं दिया. 

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा था कि दिल्ली में 25,500 नए कोरोना केस आए है. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है. दिल्ली में बेड्स तेजी से खत्म होते जा रहे हैं. आईसीयू बेड्स की कमी होती जा रही है, केवल 100 आईसीयू बेड ही बचे हैं.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में 1 दिन में 503 लोगों ने तोड़ा दम, रिकॉर्ड 68 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित

संकट की घड़ी में हो रही रेमडेसिविर की कालाबाजारी, abp के स्टिंग ऑपरेशन में दिखे कोरोना काल के 'गिद्ध'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget