एक्सप्लोरर

Omicron: ओमिक्रोन की दहशत के बीच दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर ये बोले CM केजरीवाल, स्कूल खोलने पर भी दिया जवाब

Arvind Kejriwal Statement on Omicron: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. अगर जरूरी हुआ तो आवश्यक प्रतिबंध लगाएंगे.

Delhi Lockdown News: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भारत समेत दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है. भारत में ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. अगर जरूरी हुआ तो जरूरी प्रतिबंध लगाएंगे. फिलहाल किसी तरह की पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्कूलों को फिर से खोलने के सवाल पर कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला शीतकालीन छुट्टी खत्म होने के बाद लिया जाएगा. 

केरल, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में नए ओमिक्रोन के मामले सामने आने के बाद रविवार को भारत में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 35 पर पहुंच गए हैं, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी एक-एक मामला और दर्ज किया गया है. रविवार को सामने आए सभी मामले की विदेशों की ट्रैवल हिस्ट्री है.

 

इससे पहल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि लॉकडाउन की फिलहाल संभावना नहीं है. उन्होंने कहा था कि ये वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता है. ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. जैन ने लोगों से मास्क पहनने और दूसरे कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की थी. इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने कहा था कि जिन्होंने भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है जल्द से जल्द लगवा लें.  

ये भी पढ़ें- Kashi Vishwanath Corridor: 2000 मजदूर, 400 इमारतों का अधिग्रहण और 339 करोड़ रुपये, ऐसे बनकर तैयार हुआ PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं दिल्ली में ओमिक्रोन का दूसरा मामला भी सामने आया था. संक्रमित व्यक्ति वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुका था. दिल्ली सरकार के अनुसार वह जिम्बाब्वे से आ रहा था. उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी. ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति को कमजोरी होने के बाद दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

ये भी पढ़ें- Watch: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के श्रमिकों से मिले पीएम मोदी, उनपर बरसाए फूल, साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई

रविवार को आया था पहला मामला

पिछले रविवार को दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया था. ओमिक्रोन संक्रमित उस 37 साल के व्यक्ति को भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी. वो रांची का रहने वाला था, तंजानिया से दोहा होते हुए कतर एयरलाइंस के विमान से दो दिसंबर को दिल्ली आया था. इसके अलावा देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के केस महाराष्ट्र में पाए गए हैं. इसके अलावा ओमिक्रोन के मामले गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली में सामने आए हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget