एक्सप्लोरर

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल, क्या छोड़ देंगे सरकारी आवास जैसी सरकारी सुख सुविधाएं?

Arvind Kejriwal Resign: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल को सारी सुख सुविधाएं त्यागनी होगी. यहां तक की अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास भी छोड़ देंगे.

Arvind Kejriwal Resign: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से बीते रोज मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उनको सारी सुख सुविधाएं त्यागनी होगी. यहां तक की अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास भी छोड़ देंगे. बता दें कि बीते रोज (17 सितंबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा था. 

इस्तीफा देने के बाद सवाल यह है कि जो सरकारी सुख सुविधा अरविंद केजरीवाल को मिल रही थीं, क्या अब वह उन्हें मिल पाएगी? तो आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे के ऐलान के साथ-साथ यह भी कहा था कि वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास को खाली कर देंगे. 

जिस बंगले में रहते हैं उसी को मिलता है सरकारी आवास का दर्जा

दरअसल, यह एक प्रोटोकॉल का हिस्सा होता है कि इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री को अपना सरकारी आवास 15 दिन के भीतर खाली करना पड़ता है. खास बात यह भी बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए अलग से कोई सरकारी आवास नहीं बनाया गया है. वह जिस घर या बंगले में रहते हैं, उसे ही सीएम आवास का दर्जा मिलता है.

अब नहीं मिलेगा कोई भत्ता

न केवल सरकारी आवास बल्कि मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सैलरी में भी कटौती होगी. इसी के साथ-साथ अन्य भत्तों में भी कटौती की जाएगी. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को निर्वाचन भत्ता, सचिवालय भत्ता, गेस्ट खर्च के लिए 10 हजार रुपए, प्रतिदिन खर्च के लिए 1500 रुपए की राशि मिलती है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल इन सभी भत्तों से वंचित हो जाएंगे.
 
कब तक सीएम बनी रहेंगी आतिशी 

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद अब नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना बनेंगी. बीते रोज मंगलवार को सर्वसम्मति के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी के नाम पर मोहर लगा दी है. खुद अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था. यानी कि जब तक अगला चुनाव नहीं हो जाता तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर बनी रहेंगी. अगले साल 2025 की फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे.

यह भी पढ़ें- पत्रकार ने ऐसा क्या पूछा कि अमित शाह को आया गुस्सा, कहा- आप सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन बहस न करें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget