एक्सप्लोरर

दिल्ली: धूल संकट पर केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी, पर्यावरण सचिव पर मीटिंग में नहीं आने का लगाया आरोप

सोमवार से दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आसमान में धूल का जो गुबार छाया है.उससे अगले 48 घंटे और राहत मिलने की उम्मीद ना के बराबर है.

नई दिल्ली: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. दमघोंटू हवा चल रही है, क्योंकि हवा में धूल घुल चुकी है. लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धूल भरी आंधी में उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर में एसी कमरे में सोफे पर जमकर धरना दे रहे हैं. हालांकि आज पांचवें दिन केजरीवाल ने वीडियो जारी कर धूल संकट पर चुप्पी तोड़ी है. केजरीवाल धूल संकट के लिए आईएएस बिरादरी को जिम्मेदार ठहराया है. केजरीवाल ने कहा है कि पर्यावरण सचिव चार महीनों से मीटिंग में ही नहीं आ रहे हैं.

पीएम मोदी ले मिलेंगे आप कार्यकर्ता

वीडियो में सीएम केजरीवाल ने यह बी बताया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे. केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य और अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने को लेकर दिल्ली में 10 लाख लोगों से चिट्ठी पर दस्तखत करवाकर पीएम को भेजा जाएगा.

जहरीली हुई हवा: दिल्ली में 2 दिन तक धूल से राहत की उम्मीद नहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट लगभग ठप

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, जहरीली हुई हवा

बता दें कि सोमवार से दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आसमान में धूल का जो गुबार छाया है.उससे अगले 48 घंटे और राहत मिलने की उम्मीद ना के बराबर है. धूल की परत की वजह से औसत न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और न्यूनतम पारा 28 डिग्री से 33 डिग्री हो चुका है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आसमान से जब तक राहत की फुहार नहीं बरसती तब तक लोगों को ऐसे ही प्रदूषण से दो-चार होना पड़ेगा.

कमज़ोर पड़ा मानसून, देश भर में कहीं स्थिर नहीं रहेगा मौसम का हाल

गडकरी ने सामने रखा प्रदूषण खत्म करने का खाका

दिल्ली में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बयान दिया है. गडकरी ने 2 साल के भीतर दिल्ली के वायु और जल प्रदूषण को खत्म करने का खाका सामने रखा है. गडकरी के मुताबिक, उनकी सरकार दिल्ली में कुल 40 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है और जल्द ही दिल्ली के सीएम, एलजी, डीडीए, NHAI के साथ इसी मुद्दे पर मीटिंग होने वाली है.

एलजी ने लगाई सभी तरह के निर्माण पर रोक

दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रदूषण संकट से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव से रविवार तक सभी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है, लेकिन बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. दिल्ली के रोहिणी,अलीपुर और बुराड़ी इलाके में खुलेआम बिल्डर उपराज्यपाल के आदेश को दरकिनार करते हुए ना सिर्फ छोटे-छोटे मकान बनवा रहे हैं बल्कि कई एकड़ में खुलेआम नई कॉलोनी भी काटी जा रही हैं.

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश से चार लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर

बुराड़ी की सुनील कॉलोनी, भगत कॉलोनी, भट्टा रोड, कौशिक एनक्लेव जैसे इलाकों में नई और अवैध कॉलोनी बसाने का काम जोरों पर चल रहा है. रोहिणी सेक्टर 16 और 17 में बड़ी बड़ी इमारतें बनाई जा रही है और हैरानी की बात यह है यह सब प्रशासन की नाक के तले हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget