एक्सप्लोरर

केजरीवाल का मोदी पर तंज, बोले- 'PM पढ़ा लिखा होना चाहिए, हम मनमोहन को मिस करते हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग डॉ. मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री को मिस कर रहे हैं. पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री को तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरते भाव से जुड़े एक लेख को साझा करते हुए लिखा, ''लोग डॉ. मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री को मिस कर रहे हैं. पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए.''

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाती रही है. वहीं मनमोहन सिंह की बात करें तो वह बड़े अर्थशास्त्री में शुमार हैं. वैश्विक आर्थिक मंदी के समय देश की अर्थव्यवस्था के लिए उन्हें याद किया जाता रहा है. हालांकि आप पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की सरकार के खिलाफ ही आंदोलन करके उभरी है. लोकपाल और भ्रष्टाचार के आंदोलन ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेला. वह आज दिल्ली और केंद्र की सत्ता से बाहर है. अब आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के शुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

दरअसल, केद्र में मोदी सरकार बनने और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सत्तारूढ़ होने के बाद से ही काफी तनाव रहा है. केजरीवाल मोदी सरकार पर काम रोकने, विधायकों को डराने, चुनाव आयोग के गलत इस्तेमाल जैसे कई गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. पिछले ही दिनों जब केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई ने दबिश दी तो बौखलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने पूछा की प्रधानमंत्री मोदी क्या चाहते हैं? विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, ''साहेब, आप के आदेश अनुसार आपकी CBI ने केजरीवाल के उसी मंत्री के घर छापा मार दिया है जिस मंत्री ने अभी हाल ही में निजी हस्पतालों की तानाशाही के खिलाफ़ क़ानून लाने का फ़ैसला लिया था,फिर भी यह मंत्री आपके दबाव में आकर फ़ैसला वापिस नही लेने वाला. आप अपनी विदेश यात्रा का आनंद लें.''

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में जारी जल संकट और बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ''बीजेपी दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है. दिल्ली को 22 सालों से यह पानी मिल रहा था. अचानक हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस आपूर्ति में भारी कमी कर दी. ऐसा क्यों? कृपया अपनी गंदी राजनीति से लोगों को परेशान ना करें.''

धनबल, बाहुबल, जातीय कार्ड के खिलाफ अलग राजनीति का नाम देकर राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों विपक्ष के साथ भी एकजुटता दिखाई है. उन्होंने कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में शिरकत की थी. वहीं कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के उम्मीदवार का साथ दिया था. आरएलडी के साथ समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कांग्रेस भी साथ थी. केजरीवाल ईवीएम पर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल कल आए चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनावों के परिणाम पर कहा कि नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है. दरअसल बीजेपी ने कुल 14 सीटों में मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज की है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज्दाया गुस्सा है. अभी तक लोग पूछते थे - विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ. दरअसल, विपक्ष की तरह ही अरविंद केजरीवाल के लिए भी फिलहाल बीजेपी ही चुनौती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CP में अभिजीत दीपके के प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- नियंत्रित रखने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके के प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- नियंत्रित रखने के लिए उठाएंगे कदम
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget