एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले सीएम हाउस में क्या-क्या हुआ? जानें हर डिटेल

Arvind Kejriwal Arrested: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के पीछे एक ‘बड़ी साजिश’ है.

Arvind Kejriwal Arrested: ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (22 मार्च, 2024) को गिरफ्तार कर लिय़ा.  दिल्ली हाई की आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया,

पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है. केजरीवाल को गिरफ्तार करने से पहले उनके आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलाशी ली. आईए ऐसे में जानें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीएम की गिरफ्तारी से पहले क्या किया?

1. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि तेजी से हुए घटनाक्रम वाले दिन, ईडी के एक अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में एजेंसी की 10 सदस्यीय टीम दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर पहुंची और तलाशी ली.  मुख्यमंत्री आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के दो घंटे से अधिक समय बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

2. ईडी के अधिकारियों की केजरीवाल के आवास के अंदर कार्रवाई किये जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त बलों के अलावा द्रुत कार्य बल (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के कर्मियों को मुख्यमंत्री आवास के आसपास तैनात किया गया था. 

3. AAP के काफी संख्या में समर्थक और नेता मुख्यमंत्री आवास के निकट एकत्र हुए और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाये और ईडी की कार्रवाई की निंदा की. 

4. अरविंद केजरीवाल के आवास पर ईडी ने पूछताछ के दौरान उनसे कई सवाल भी किए. दरअसल, केजरीवाल मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के जारी किये गये नौ समन को टाल चुके थे. इनमें नया समन गुरुवार 21 मार्च को जारी किया गया. 

5. ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर थी तो इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज गए तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सीएम हाउस में अब किसी को भी इस दौरान फोन करने की इजाजत नहीं दी गई. 

6. भारद्वाज ने एक्स पर सिलसिलेवाल पोस्ट किया, ‘‘मुख्यमंत्री आवास में अब किसी के पास फोन तक पहुंच नहीं है और पुलिस बल आ गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस अवरोधक का वीडियो भी साझा किया. वहीं पूरे मामले को लेकर आतिशी ने कहा, ‘‘यह अब एक स्वतंत्र एजेंसी नहीं है. यह एक राजनीतिक हथियार बन गया है. मोदी जानते हैं कि अगर देश में उनका कोई विकल्प है, तो वह केवल केजरीवाल हैं, दिल्ली के निवासी केजरीवाल को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और यही कारण है कि मोदी डरे हुए हैं.’’

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrested: 'तानाशाह, फासीवादी, अहंकारी', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget