एक्सप्लोरर

दिल्ली: चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार की घोषणा, फ्री WiFi के लिए लगेंगे 11 हजार हॉटस्पॉट, 15 जीबी डेटा मिलेगा

आज केजरीवाल सरकार के कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के बाद खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पूरी दिल्ली में फ्री वाईफाई के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फ्री वाईफाई देने की घोषणा की थी.

नई दिल्ली: साल 2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फ्री वाईफाई देने की घोषणा की थी. अब जब चुनाव करीब हैं तो दिल्ली सरकार अपने इस वादे को पूरा करने की बात कर रही है. गुरुवार को हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया गया कि दिल्ली में फ्री वाईफाई के लिए हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे इसके अलावा एक लाख 40 हजार सीसीटीवी कैमरा और लगाए जाएंगे. अगले कुछ महीनों में आम आदमी पार्टी सरकार ज्यादा से ज्यादा अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में जुट गई है.

दिल्ली सरकार के फैसले

-दिल्ली में अभी लग रहे 1 लाख 40 हजार सीसीटीवी के कैमरे के आलावा और 1 लाख 40 हजार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. -हर विधानसभा में चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. -इसके अलावा पूरी दिल्ली में फ्री वाईफाई के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे. -फ्री वाईफाई के तहत हर किसी को 15 जीबी डाटा हर महीने फ्री मिलेगा. -वहीं 4 हजार फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट दिल्ली के बस स्टॉप पर लगेंगे और बाकी के अलग अलग विधानसभा में लगाए जाएंगे.

आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि ये बड़ी घोषणा उन्होंने अपने चुनाव के दौरान की थी और लोगों ने इस पर अपना वोट उनको दिया था. सरकार के इन फैसलों की घोषणा करने खुद सीएम अरविंद केजरीवाल करने आए थे. इन दोनों फैसलों को लागू करने में तकरीबन चार महीने का वक्त लग सकता है. सीएम केजरीवाल के मुताबिक कैबिनेट फैसले के बाद टेंडरिंग और बाकी प्रक्रिया में कुछ महीनों का वक्त लग सकता है. वहीं इसे पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत किया जाएगा और दिल्ली सरकार इसके लिए हर साल 100 करोड़ रुपये देगी.

लेकिन जब केजरीवाल से पूछा गया कि आज जब लगभग हर मोबाइल कंपनी डाटा बहुत सस्ता या अनलिमिटेड दे रही है तो ऐसे में 15 जीबी डाटा कितना लोगो के काम आयेगा. इस बात को सीएम केजरीवाल भी मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि इसे कई गरीब लोगो और छात्रों को फायदा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget