एक्सप्लोरर

अरूणाचल प्रदेश: पेमा खांडू ने 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया

ईटानगर: मुख्यमंत्री पेमा खांडू और 6 अन्य विधायकों को पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) से निलंबित किए जाने के बाद अरूणाचल प्रदेश में सामने आए नए सियासी नाटक के बीच खांडू की सरकार ने आज 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया. बीजेपी ने भी खांडू का समर्थन किया, लेकिन पीपीए ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव होगा.

पेमा खांडू की सरकार ने पीपीए के 35 विधायकों सहित कुल 49 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया. अरूणाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 60 विधायक हैं.

खांडू को कल उन्हीं की पार्टी पीपीए ने निलंबित कर दिया था. राज्य सरकार के प्रवक्ता बामांग फेलिक्स ने दावा किया कि पीपीए के 43 में से 35 विधायकों ने खांडू के नेतृत्व के प्रति यकीन और वफादारी जाहिर की है.

फेलिक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पीपीए के 35, बीजेपी के 12, बीजेपी से संबद्ध एक सदस्य और एक निर्दलीय सहित कुल 49 विधायकों का समर्थन हमें प्राप्त है .’’ सवालों के जवाब में फेलिक्स ने कहा, ‘‘हर चीज पहले की तरह सामान्य चल रही है और मुख्यमंत्री को अब भी पीपीए, बीजेपी और निर्दलीय विधायकों से स्पष्ट बहुमत प्राप्त है .’’ 43 विधायकों वाली पीपीए ने कल आधी रात को मुख्यमंत्री खांडू, उप-मुख्यमंत्री चोवना मेन और 5 अन्य विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था.

फेलिक्स ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘हम खांडू सहित 7 विधायकों के निलंबन के कानूनी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘पीपीए किसी एक आदमी की पार्टी नहीं है. पार्टी के अध्यक्ष काहफा बेंजिया ने जो भी फैसला किया, वह उनका अपना निर्णय था.’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम पार्टी विधायकों के बीच के मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं.’’ पीपीए विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की तैयारियों के बीजेपी के दावे पर फेलिक्स ने कहा कि चूंकि पीपीए बीजेपी की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) सरकार में साझेदार है, लिहाजा ‘‘ऐसा कोई सवाल पैदा नहीं होता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget