एक्सप्लोरर

SPG प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन, इसी ग्रुप के पास रहती है पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में

Arun Kumar Sinha News: एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा केरल कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. केरल के राज्यपाल और सीएम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Arun Kumar Sinha Died: विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार (6 सितंबर) को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 61 वर्ष के थे. बिहार (Bihar) के रहने वाले सिन्हा, 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस (IPS) अधिकारी थे.

उन्हें 31 मई को सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एसपीजी प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करती है.

मार्च 2016 में एसपीजी का प्रमुख नियुक्त किया गया

पुलिस महानिदेशक के पद और वेतनमान में 31 मई 2024 तक 'अनुबंध के आधार पर' एसपीजी के प्रमुख के रूप में सेवा देने के लिए नामित किए गए सिन्हा को मार्च 2016 में इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था. एसपीजी की स्थापना 1985 में की गई थी. वर्तमान में इसमें लगभग तीन हजार कर्मी हैं.

आईपीएस संघ ने जताया दुख

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा (आईपीएस 1987 केरल) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हमारा मन काफी दुखी है. कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अनुकरणीय नेतृत्व हमेशा हमें प्रेरित करेगा."

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले." सिन्हा ने पूर्व में अपने कैडर राज्य केरल और केंद्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विभिन्न पदों पर कार्य किया था. एसपीजी की स्थापना 1985 में की गई थी. वर्तमान में इसमें लगभग तीन हजार कर्मी हैं. 

केरल के राज्यपाल और सीएम ने किया शोक व्यक्त 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. खान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिवंगत एसपीजी निदेशक को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था. 

उन्होंने कहा, "सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत एसपीजी प्रमुख एवं केरल कैडर (1987) के आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को मुक्ति मिले." मुख्यमंत्री विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिन्हा एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने केरल पुलिस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को उत्कृष्टता के साथ निभाया. 

"सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे"

उनके अलावा, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने भी दिवंगत एसपीजी निदेशक को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए. राज्य पुलिस ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. 

ये भी पढ़ें- 

'मुझे कोई किनारे नहीं लगा सकता, लड़ूंगी 2024 चुनाव,' पार्टी से दरकिनार किए जाने के सवाल पर बोलीं उमा भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget