एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और मिलिंद देवरा ने अरुण जेटली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कुछ इस तरह किया याद

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा और कपिल सिब्बल ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए यादों को साझा किया. मिलिंद देवरा ने बताया कि किस तरह से अरुण जेटली हमेशा नए सांसदों का मनोबल बढ़ाया करते थे.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद से उनके साथी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बीते दिनों को याद कर रहे हैं. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और मिलिंद देवरा ने भी उन्हें याद किया. मिलिंद देवरा ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह से अरुण जेटली हमेशा संसद में अपनी पार्टी के साथ-साथ विपक्षी पार्टी के सांसदों का भी मनोबल बढ़ाया करते थे.

मिलिंद देवरा ने ट्विटर पर अरुण जेटली के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उनकी मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है. अरुण जी एक शानदार वकील, सांसद और एक वफादार दोस्त थे. उन्हें अपनी गर्मजोशी और बुद्धि के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना."

मिलिंद देवरा ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, "एक बार MoS शिपिंग रहते हुए, शिपिंग मंत्रालय पर राज्यसभा में चर्चा हुई. पूर्व शिपिंग मंत्री और विपक्ष नेता के तौर पर अरुण जेटली जी ने कहा कि वह मुझे ग्रिल करेंगे और मैं नर्वस हो गया, लेकिन बहस के बाद उन्होंने कहा 'मिलिंद, वेल डन'. वह हमेशा मेरे जैसे युवा सांसदों का मनोबल बढ़ाते थे."

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अरुण जेटली को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, "अरुण जेटली अब नहीं रहे यह जानकर बहुत अफ़सोस हुआ. एक पुराने मित्र और प्रिय सहकर्मी को भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. विपक्ष के नेता के रूप में उनका कोई मुकाबला नहीं था. वह अपने दोस्तों और अपनी पार्टी के लिए लगातार खड़े रहे." कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो और अरुण जेटली क्रिकेटर्स लुक में नजर आ रहे हैं.

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 66 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली. जेटली नौ अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

अरुण जेटली का निधन: शानदार वकील, कुशल राजनेता, देखिए उनका राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget