एक्सप्लोरर

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनियों का कारोबार 2024 तक बढ़कर तीन अरब डॉलर होने की उम्मीद

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनियों के बढ़ते बाजार के चलते उनकी आय तेजी से बढ़ रही है.

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनियों के बढ़ते बाजार के चलते उनकी आय तेजी से बढ़ रही है. एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक इन कंपनियों का कारोबार 306.1 करोड़ डॉलर को छूने का अनुमान है. एवेंडस कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षेत्र में भी डीप लर्निंग का क्षेत्र सबसे तेजी से विकास करेगा और ऐसी कंपनियों की आय में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी. रिपोर्ट में कहा गया है, "आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनियों की आय का अनुमान उसकी तेज वृद्धि पर आधारित है क्योंकि यह क्षेत्र सालाना 40% की दर से वृद्धि कर रहा है. इनकी आय 2024 तक 306.1 करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है." रोबोट की मांग बढ़ी है जिससे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षेत्र में निवेश के साथ-साथ विलय एवं अधिग्रहण की गतिविधियां भी बढ़ी हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री में पिछले तीन साल में 11.5 अरब डॉलर का निवेश हुआ है और 2017 में वेंचर कैपिटलिस्ट के 6 अरब डॉलर का निवेश करने की उम्मीद है. एवेंडस कैपिटल में अमेरिका के प्रमुख और सर्विसेस वर्टिकल के सह-प्रमुख पुनीत शिवम ने कहा, "पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में निवेश के तेजी से बढ़ने का अहम कारण स्वचालन प्रक्रिया की जरुरत और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की जरुरत है." उन्होंने कहा कि आजकल कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए ज्यादा बजट रख रही हैं ताकि इसे ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाली एक अमूल्य संपत्ति बनाया जा सके. यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नया और उन्नत संस्करण आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget