एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला की कनाडा में गोलीबारी कांड में गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक पूरी कहानी

Arsh Dalla: 28 अक्टूबर को कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को अवैध हथियार रखने और 11 आरोपों में गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया.

Weapon Smuggling: 28 अक्टूबर को कनाडा की हालटन पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को अवैध हथियार रखने, गोलीबारी करने, सबूत के साथ छेड़छाड़ करने समेत कुल 11 आरोपों में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अर्श डल्ला के पास से अवैध हथियार और उसके ओंटारियो स्थित घर से अवैध हथियार का जखीरा पुलिस ने बरामद किया था. 

पुलिस की पड़ताल में ये भी सामने आया कि अर्श डल्ला कनाडा में अवैध हथियारों की तस्करी भी करता था और अर्श डल्ला के मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस को उसके खिलाफ कई अहम सबूत मिले. इतना ही नहीं ABP न्यूज के पास मौजूद SUPER EXCLUSIVE जानकारी के मुताबिक पुलिस को अर्श डल्ला के फोन की जांच के दौरान ये भी पता चला था कि आतंकी डल्ला इंटरनेट पर बंदूक की गोलियों को ऑनलाइन खरीदने की कोशिश कर रहा था.

डल्ला की जमानत के लिए पेश हुए

पुलिस ने अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बाद इन सभी साक्ष्यों को कोर्ट के सामने रखा और आतंकी अर्श डल्ला की जमानत पर सुनवाई 13 नवंबर से शुरू हुई और 20 नवंबर तक दो बार सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस कोर्ट में हुई. जिसमें सिर्फ तारीखें दी गई. हालांकि इसके बाद 22 नवंबर से अर्श डल्ला के मामले की सुनवाई ओंटारियो की फिजिकल कोर्ट में जमानत पर लंबी बहसों के लिए शुरू हुई.

आतंकी अर्श डल्ला की जमानत के लिए कनाडा की ओंटारियो अदालत में अर्श डल्ला की तरफ से उसके दो कथित दोस्त पेश हुए. जिसमें एक का नाम था पवनदीप सिंह और दूसरे का नाम था अमृतपाल सिंह. ये दोनों युवक कनाडा में रहते हैं और कनाडा में Bold Construction and Renovations Inc. नाम की कंपनी चलाते हैं. 

एबीपी न्यूज को मिली Super Exclusive जानकारी

एबीपी न्यूज को मिली Super Exclusive जानकारी के मुताबिक इन दोनों युवकों ने बताया कि ये भारतीय नागरिक हैं, लेकिन कनाडा में Permanent Resident हैं और ये अर्श डल्ला की जमानत के लिए अपनी कुल बचत का एक बड़ा हिस्सा दांव पर लगाएंगे. साथ ही इन दोनो ने ये भी दावा किया कि डल्ला से इनकी मुलाकात कनाडा के ओंटारियो शहर में ही हुई थी जब डल्ला ब्रिटिश कोलंबिया से ओंटारियो शहर के लंदन इलाके में अपने बीवी बच्चों को छोड़ कर काम के सिलसिले में बसा था.

आतंकी अर्श डल्ला के इन दोनों जमानतदारों में पवनदीप सिंह पहले ओंटारियो के दूसरे इलाके में रहता था, लेकिन सिर्फ और सिर्फ अर्श डल्ला की जमानत के लिए साथी जमानतदार अमृतपाल सिंह के घर में अमृतपाल की मंगेतर के साथ रहेगा ताकि अर्श डल्ला से जमानत की शर्तों का पालन करवा पाए.

सरकारी वकील के आरोप और सवाल

ओंटारियो कोर्ट में अर्श डल्ला की ओर से पैरवी कनाडा के वकील दीपक परडकर और हरावल बस्सी कर रहे थे. वहीं पुलिस की ओर से सरकारी वकील जॉन डिब्स्की थे जो दलील पेश कर रहे थे. जिसके बाद मामले में कुल 4 सुनवाई हुई. जिसमें सरकारी वकील ने अर्श डल्ला के दो कथित दोस्तों के ही दावों पर सवाल खड़े किए और कहा ये दोनों युवक जो खुद को अर्श डल्ला का दोस्त बता रहे हैं ये झूठ हो सकता है क्योंकि इन दोनों से कोर्ट में सवाल जवाब करने के बाद उन्हें लगता है कि इन दोनों को ना ही डल्ला के बारे में पूरी जानकारी है और ना ही डल्ला के परिवार के बारे में.

 वकील ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि आखिर अर्श डल्ला की जमानत उसकी पत्नी या फिर मां ने क्यों नहीं करवाई. सरकारी वकील के आरोपों को अर्श डल्ला के वकीलों ने कोर्ट के सामने खारिज किया और दावा किया कि ये दोनों युवक अर्श डल्ला के दोस्त हैं.

कोर्ट ने दिए सशर्त जमानत के आदेश 

दोनो पक्षों को सुनने के बाद कनाडा की ओंटारियो अदालत के जज मंगेश सिंह दुग्गल ने आदेश दिया कि आतंकी अर्श डल्ला के खिलाफ लगे आरोप काफी संगीन हैं और पुलिस के पास उसे साबित करने के लिए अच्छे खासे सबूत भी हैं जिसमें उसके पास और उसके किराए के घर से मिले हथियार और गवाहियां शामिल हैं.

हालांकि इसके बाद भी ओंटारियो कोर्ट के जज दुग्गल ने आतंकी अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर (25 लाख 36 हजार 864 रुपए) की जमानत राशि पर सशर्त जमानत दे दी. जिसमें कोर्ट ने शर्त लगाई है कि अर्श डल्ला उसकी जमानत करवाने वाले उसके कथित दोस्तों के साथ हर समय रहेगा. साथ ही जेल से छूटने के चार दिन के अंदर ही अर्श डल्ला को अपना पासपोर्ट हाल्टन पुलिस के पास जामा करवाना होगा. इसके अलावा अर्श डल्ला मोबाइल फोन और इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सकता है.

अर्श डल्ला के मामले पर अगली सुनवाई 24 फरवरी 2025 को

साथ ही कोर्ट ने ये भी शर्त लगाई कि आतंकी डल्ला उसकी जमानत करवाने वाले जिन कथित दोस्तों के साथ उनके घर में रहेगा वहां से बाहर नहीं निकल सकता है. जानकारी के मुताबिक अर्श डल्ला का अब से नया पता ओंटारियो के हार्डगेट क्रिसेंट के इस घर में होगा. साथ ही ओंटारियो की अदालत अब अर्श डल्ला के मामले पर अगली सुनवाई 24 फरवरी 2025 को करेगी.

ये भी पढ़ें: 200 रुपए के लिए की देश से गद्दारी! पाकिस्तानी एजेंट्स को दे रहा था खुफिया जानकारी, गुजरात ATS ने धर दबोचा

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget