एक्सप्लोरर

कुणाल कामरा आज फिर उड़ान के दौरान अर्नब गोस्वामी से उलझे, दो और एयरलाइंस ने लगाई उड़ने पर पाबंदी

कॉमेडियन कुणाल कामरा के दावों के मुताबिक, आज एक बार फिर अर्नब गोस्वामी से उनका फ्लाइट में आमना-सामना हुआ.

नई दिल्ली: एक बार फिर इंडिगो की उड़ान में सफ़र करते समय स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की. जिसके कारण एयरलाइंस इंडिगो के मैनेजमेंट ने कुणाल कामरा को छः महीने के लिए इंडिगो के किसी भी विमान में यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया. कुणाल के ट्वीट के अनुसार आज सुबह लौटते समय जब उन्हें फिर उड़ान के दौरान अर्नब गोस्वामी दिख गए तो कुणाल कामरा ने उन्हें दोबारा बहस करने की चुनौती दी.

क्या है पूरा मामला? दरअसल, मंगलवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 5317 में मुंबई से लखनऊ की यात्रा के दौरान टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी यात्रा कर रहे थे. इसी उड़ान में कुणाल कामरा भी मौजूद थे. कुणाल कामरा अर्नब गोस्वामी के पास जा कर उनसे सवाल करने लगे. वहीं अर्नब अंत तक कान में ईयर फ़ोन लगा कर अपने लैपटॉप में काम करते रहे. इस दौरान कुणाल ने अर्नब का एक मिनट इक्यावन सेकेंड का वीडियो भी बनाया. लेकिन अर्नब ने कुछ नहीं कहा.

क्या कहा कुणाल ने अर्नब से? ख़ुद के बनाए अर्नब के इस वीडियो को कुणाल ने ट्विटर पर जारी भी किया है. इसके अनुसार, कुणाल ने अर्नब के सामने अंग्रेज़ी में कहा कि “अर्नब कायर है. अर्नब ने मुझे दिमाग़ी रूप से अस्थिर कहा है. अर्नब तुम कायर हो या राष्ट्रवादी हो हमें बताओ. क्या तुमने रोहित वेमुला का दस पन्ने का सुसाइड नोट पढ़ा है.”

इंडिगो और एयर इंडिया ने तुरंत लिया एक्शन वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद इंडिगो प्रशासन ने कुणाल कामरा को अपनी उड़ानों में छः महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया. इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए नागरिक और उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अन्य एयरलाइंस को भी सलाह दी कि उन्हें भी ऐसे व्यक्ति को प्रतिबंधित करना चाहिए.

एयर इंडिया ने भी कुणाल कामरा को छः महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया. विस्तारा एयर लाइंस ने एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि हम इस बारे में ज़रूरी कदम उठाएंगे. आज सुबह स्पाइसजेट ने भी ट्वीट कर बताया कि उसने अगले आदेश तक कुणाल कामरा को प्रतिबंधित कर दिया है.

बड़े नेताओं पर तीखे व्यंग्य से चर्चा में आए कुणाल कामरा 32 साल के स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने यूट्यूब पॉडकास्ट ‘शट अप या कुणाल’ की कॉमेडी से मशहूर हुए. इसमें कुणाल कामरा ने अधिकतर सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं की ही मिमिक्री की है, जिसमें तीखे व्यंग्य के माध्यम से दिखाया गया है कि बीजेपी नेताओं के पास हर समस्या का एक ही इलाज है और वो है राष्ट्रवादी बातों से मुद्दों को झुठलाना. इसके लिए कुणाल सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी व्यंग्य करने से नहीं चूकते.

कुणाल पहले भी उड़ाते रहे हैं अर्नब गोस्वामी का मजाक कुणाल ने अपने यूट्यूब कार्यक्रम ‘कौन बनेगा ट्रोलपति’ में अमित शाह पर व्यंग्य किया और अर्नब गोस्वामी का भी मज़ाक़ उड़ाया है. कुणाल अपने कई कार्यक्रमों में अर्नब गोस्वामी की पत्रकारिता और उनकी शैली पर तीखे व्यंग्य करते रहे हैं.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी लिया संज्ञान मंगलवार को जब इंडिगो ने कुणाल कामरा को अपनी उड़ानों से प्रतिबंधित किया उसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडिगो के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि एयरक्राफ़्ट के भीतर सहयात्रियों को उकसाने वाला ऐसा कृत्य सभी यात्रियों के लिए गम्भीर सुरक्षा का मामला है. ऐसे में हम बाकी सभी एयरलाइंस को भी सलाह देते हैं कि ऐसे सम्बंधित यात्री को प्रतिबंधित करें.

चार एयरलाइन कंपनियों ने लगाया बैन, कुणाल कामरा ने कहा- ये हैरान करने वाला नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget