एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हर भारतीय जानता है सेना कभी तख्तापलट नहीं करेगी

पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘कुछ दिन पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें यूपीए के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी.’

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में कभी कोई सैन्य तख्तापलट नहीं होगा. वह परोक्ष रूप से उन खबरों के संदर्भ में यह बात कह रहे थे जिनमें कथित तौर पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के कार्यकाल के दौरान 2011-12 में सेना के ऐसे अभियान छेड़ने का जिक्र था. पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘कुछ दिन पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें यूपीए के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी.’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय यह जानता है कि हमारी सेना ऐसी कोई चीज नहीं कर सकती लेकिन कांग्रेस का रुख देखिए. पीएम की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह द्वारा यह कहने के कुछ दिन बाद आयी है कि उन्होंने मोदी को पत्र लिखकर 2012 में यूपीए-2 सरकार के दौरान तख्तापलट के प्रयास के बारे में कथित रूप से झूठी रिपोर्ट प्रकाशित कराने की जांच कराने की मांग की है.

वीके सिंह ने कहा, ‘भारतीय सेना देश से प्रेम करती है और वह कभी भी उसके खिलाफ नहीं जा सकती.’

मोदी ने साथ ही सेना की चार दशक पुरानी ‘वन रैंक वन पेंशन’ मांग को पूरा करने का उल्लेख किया और कहा, ‘कांग्रेस हमारी सेना का अनादर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने सेना प्रमुख के लिए ऐसे समय अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सीमापार किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार प्रत्येक भारतीय की सरकार है. हम भविष्य के निर्माण के लिए कदम उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

मोदी की यह टिप्पणी तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल डीएमके और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा इसको लेकर बार-बार हमले करने के मद्देनजर महत्व रखती है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ काम कर रही है. पीएम ने विकास को लेकर समग्र दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण, भारत माला परियोजना में तेजी का उल्लेख किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget