एक्सप्लोरर

प.बंगाल: स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करने के विरोध में दार्जिलिंग में हिंसा, सेना तैनात

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कल की हिंसा के बाद आज हिंसा की कोई खबर नहीं आई है लेकिन तनाव बना हुआ है. कल गोरखा जनमुक्ति मोर्टा के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था. पश्चिम बंगाल के स्कूल में दसवीं तक बांग्ला भाषा को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ दार्जिलिंग में विरोध हो रहा है.

कल जिस वक्त हिंसा हो रही थी उस वक्त दार्जिलिंग में ही ममता बनर्जी कैबिनेट की बैठक कर रही थीं, तभी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि सेना बुलानी पड़ी. ममता बनर्जी ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की हड़ताल को अवैध करार दिया है.

MAMATA

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार से अनुरोध मिला है. दार्जीलिंग में स्थित सेना की दो टुकड़ियों (प्रत्येक में 80 जवान) को भेजा गया है.’’  प्रदर्शनकारी ‘स्कूलों में बांग्ला भाषा लागू किये जाने का विरोध’ समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

वहीं, जीजेएम ने तृणमूल कांग्रेस पर अपनी ‘‘फूट डालो राज करो की नीति’’ के तहत दार्जीलिंग की शांतिभंग करने की कोशिश का आरोप लगाया और कल 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. जीजेएम महासचिव रोशन गिरि ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘टीएमसी व्यवस्थित तरीके से पुलिस और अपने गुंडों का इस्तेमाल कर पहाड़ों पर शांति भंग कर रही है. आज पुलिस ने बिना उकसावे के लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े’’.

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीजेएम के प्रदर्शन पर कहा, ‘‘उनके पास लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्हें ऐसा करने दीजिये. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. विकास के लिये प्रतिस्पर्धा होने दीजिये.’’ ममता ने कहा कि बांग्ला भाषा को स्कूलों में अनिवार्य विषय नहीं बनाया गया है. माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा, ‘‘पहाड़ पर स्थिति चिंता का विषय है.’’ वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान ने ममता बनर्जी पर झूठा वादा कर पहाड़ी लोगों से धोखा करने का आरोप लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget