एक्सप्लोरर

General Manoj Pande: हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर सेना प्रमुख मनोज पांडे, गवर्नर-मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बाद थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर जा रहे हैं. इस दौरान वो मणिपुर के गवर्नर और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे.

General Manoj Pande Manipur Visit: थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार (27 मई) को राज्य की यात्रा करेंगे. सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता भी सेना प्रमुख की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उनके साथ होंगे.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा की पृष्ठभूमि में जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए जनरल पांडे और लेफ्टिनेंट जनरल कलिता दिल्ली से इम्फाल पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, "पांडे राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा करेंगे."

तीन मई को मणिपुर में फैली हिंसा

गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें हुई थीं. मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और ये ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. आदिवासी, नगा और कुकी की आबादी 40 प्रतिशत है और ये पर्वतीय जिलों में रहते हैं.

मणिपुर में हुए इस जातीय संघर्ष में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए लगभग 10,000 सैन्य और अर्ध-सैन्य कर्मियों को तैनात करना पड़ा था.

जमीनी हालात का जायजा लेंगे सेना प्रमुख

अधिकारियों ने कहा कि सेना और असम राइफल्स ने संवेदनशील और सीमांत इलाकों पर कब्जा कर स्थिति को शांत करने के लिए 135 कॉलम तैनात किए हैं. एक कॉलम में करीब 100 जवान होते हैं. सेना ने एक बयान में कहा, ''सेना प्रमुख विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे, जहां वह स्थानीय फॉर्मेशन कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे और जमीनी हालात का जायजा लेंगे.''

इस हिंसा के कारण मणिपुर में हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जिन्होंने पड़ोसी जिलों में शरण ली है. हिंसा में 70 से ज्यादा लोगों की जान गई है और 30,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं और 200 से अधिक घायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance: अरविंद केजरीवाल के समर्थन को लेकर कांग्रेस एकमत नहीं? मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया
Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget