एक्सप्लोरर

'अफगानी नागरिकों और छात्रों को मदद जारी रखेंगे', दिल्ली में दूतावास बंद होने पर क्या कुछ बोला भारत?

Afghanistan Embassy: अफगानिस्तान ने भारत में अपना दूतावास बंद करने की घोषणा की. इस पर विदेश मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए अफगानी नागरिकों की मदद जारी रखने का फैसला किया है.

Arindam Bagchi On Afghanistan Embassy: अफगानिस्तान के नई दिल्ली स्थित दूतावास ने भारत में काम बंद करने की घोषणा के बाद से अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि यहां रहने वाले अफगानी नागरिकों और छात्रों का क्या होगा? इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को भारत की स्थिति स्पष्ट की.

उन्होंने नई दिल्ली में अफगानी दूतावास के बंद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत सरकार अफगानी नागरिकों को हर तरह की मदद देना जारी रखेगी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह विदेश मामलों को लेकर अफगानिस्तान का आंतरिक मुद्दा है. हमने नोट किया है कि अफगानिस्तान के मुंबई और हैदराबाद स्थित वाणिज्यिक दूतावास ने इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है और इस निर्णय पर अपनी आपत्ति जताई है."

भारत में रह रहे अफगानी नागरिकों को मिलती रहेगी मदद
बागची ने कहा कि सितंबर महीने के आखिर में नई दिल्ली में अफगानी दूतावास ने ऑपरेशन बंद करने की घोषणा की, लेकिन हम हर तरह से अफगानी नागरिकों को सहयोग दे रहे हैं और  इसे आगे भी जारी रखेंगे.  उन्होंने कहा," हमें मालूम है कि भारत में अच्छी खासी संख्या में अफगानिस्तान के लोग रहते हैं, जिनमें छात्र भी हैं. भारत सरकार उन्हें काउंसलर मदद दे रही है और भविष्य में भी देती रहेगी.

अफगानी दूतावास ने नई दिल्ली में बंद किया काम
आपको बता दें कि भारत सरकार से कथित तौर पर सहयोग नहीं मिलने का दावा कर दिल्ली स्थित अफगानी दूतावास ने 1 अक्टूबर से परिचालन बंद करने की घोषणा की थी. हालांकि, दूतावास के राजदूत और अन्य डिप्लोमेट्स इस घोषणा से पहले ही भारत छोड़कर यूरोप और अमेरिका में शरण लेने चले गए थे. गौरतलब है कि दूतावास पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था.

अफगानिस्तान में तालिबान ने 2021 में तख्ता पलट कर शासन अपने हाथ में ले लिया था. भारत ने कभी भी तालिबान सरकार का समर्थन नहीं किया और वहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के गठन की वकालत करता रहा है. हालांकि, भारत ने अफगानिस्तान के वाणिज्यिक दूतावास को काम करने की अनुमति दे रखी थी.

इस बीच अफगानी दूतावास ने 1 अक्टूबर से नई दिल्ली में अपना ऑपरेशन बंद करने की घोषणा कर दी. इसके बाद से भारत में रह रहे अफगानी नागरिकों की चिंता बढ़ने लगी थी. माना जा रहा है कि उन्हें हर तरह के सहयोग की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के आश्वासन के बाद उनकी चिंता कुछ कम होगी.

 ये भी पढ़ें :अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया अपना कामकाज, कहा- तालिबान सरकार से नहीं मिल रहा समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget