एक्सप्लोरर

Weather Update: अप्रैल में टूटा 122 साल की गर्मी का रिकॉर्ड, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ रहा तापमानः IMD

Weather Update: इस साल अप्रैल के महीने में देश भर में हीटवेव और सेवियर हीटवेव की स्थिति के मामलों की संख्या 146 थी जो 2010 के बाद से सबसे अधिक है, 2010 में हीट वेव के 404 ऐसे मामले सामने आए थे.

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल अप्रैल के महीने के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक रहा है. आपको बता दें कि ये साल 1901 से लेकर 28 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध डेटा के मुताबिक है. इसके पहले इस साल मार्च महीने में भी गर्मी ने पिछले 122 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़े थे. इस बार मार्च 2022 में भी दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान 1901 से 2022 तक पिछले 122 सालो में 33.10 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे अधिक रहा और इसने 33.09 डिग्री सेल्सियस के मार्च 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

आईएमडी के मुताबिक इस साल अप्रैल के महीने में देश भर में हीटवेव और सेवियर हीटवेव की स्थिति के मामलों की संख्या 146 थी जो 2010 के बाद से सबसे अधिक है, 2010 में हीट वेव के 404 ऐसे मामले सामने आए थे. उत्तर पश्चिम भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा, यह अप्रैल 2010 में दर्ज 35.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है. मध्य भारत में अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 37.78 डिग्री सेल्सियस था, जो 1973 में दर्ज किए गए 37.75 डिग्री के औसत से अधिक था.

मई में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना
अप्रैल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा, जो रात के सामान्य तापमान से ऊपर का संकेत है. अप्रैल में उत्तर पश्चिम भारत में औसत न्यूनतम तापमान 19.44 डिग्री रहा. उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान मई में भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी.

बारिश भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना
महापात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों- जम्म कश्मीर, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा - को मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का सामना करना होगा. उन्होंने कहा कि अप्रैल के दौरान देशभर में औसत तापमान 35.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 122 वर्षों में चौथी बार सबसे अधिक रहा है. उन्होंने कहा कि देश में इस साल मई के दौरान औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. साथ ही कहा कि मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. महापात्रा ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में तापमान 50 डिग्री के पार चले जाने की संभावना को खारिज नहीं किया.

50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचे के सवाल पर बोले महापात्रा
इस बार गर्मी के मौसम में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जुड़े सवाल पर महापात्रा ने कहा, 'मैं इस तरह का पूर्वानुमान नहीं जता सकता. हालांकि, यह जलवायु के अनुसार संभव है क्योंकि मई सबसे गर्म महीना है.' उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि देश में सर्वाधिक रहा.

यह भी पढ़ेंः

Heatwave: 'उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मई के महीने में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत', IMD ने जारी किया अलर्ट

ENBA Awards में ABP News की धूम, अविनाश पांडे को मिला 'बेस्ट CEO' का अवॉर्ड, मास्टर स्ट्रोक बना 'बेस्ट करेंट अफेयर्स' शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget