एक्सप्लोरर

Global Hunger Index 2022: हंगर इंडेक्स के अलावा इन मामलों में लगातार पिछड़ी है भारत की रैंकिंग, ये है पूरी लिस्ट

Global Hunger Index 2022: वैश्विक भुखमरी सूचकांक की रैंकिंग की ताजा रिपोर्ट में भारत फिर से पिछड़ गया है. इसके अलावा, और भी मामलों में भारत की रैंकिंग अच्छी नहीं है.

India Ranking in Different Index 2022: वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 को लेकर 121 देशों की रैंकिंग की सूची जारी की गई है. इसमें भारत का नंबर 107वां है. दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान को छोड़कर तकरीबन सभी देशों से भारत लिस्ट में पीछे है.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के पड़ोसी देशों- श्रीलंका की रैंक 64, नेपाल की 81, पकिस्तान की 99, अफगानिस्तान की 109 और चीन की सामूहिक रूप से 1 से 17 के बीच है. सूचकांक की गणना शून्य से लेकर 100 अंकों के पैमाने पर होती है, जहां शून्य सबसे अच्छा स्कोर होता है. भारत का स्कोर 29.1 बताया गया है.

2021 के वैश्विक भुखमरी सूचकांक में ये थी भारत की रैंकिंग

2021 के वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत का स्थान 101वां था. हालांकि, तब 116 देशों को सूची में शामिल किया गया था. 2021 की सूची में पड़ोसी देश- पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भारत से आगे थे. इससे पहले 2020 की सूची में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर रहा था. 

मानव विकास सूचकांक भारत की रैंकिंग

इसी साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद ने मानव विकास सूचकांक 2021 की रिपोर्ट जारी की थी. इसमें भी भारत की रैंक अच्छी नहीं थी. ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स को लेकर 191 देशों की सूची जारी की गई थी, जिसमें भारत का 132वां स्थान आया था. 2020 की सूची में भारत एक पायदान ऊपर यानी 131वें स्थान पर था. 2020 में 189 देशों की सूची जारी की गई थी. 

मानव विकास सूचकांक की सूची में नेपाल और पाकिस्तान को छोड़कर भारत अपने बाकी पड़ोसी देशों से पीछे था. सूची में श्रीलंका 73वें स्थान पर था तो चीन 79, भूटान 127, बांग्लादेश 129, नेपाल 143 और पाकिस्तान 161वें स्थान पर था.  

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत

इसी साल मई में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक की रिपोर्ट आई थी, जिसमें भारत 142वें नंबर से खिसककर 150वें स्थान पर आ गया था. हालांकि, नेपाल के छोड़कर भारत के बाकी पड़ोसी देशों की रैंक में भी में गिरावट आई थी. 180 देशों की सूची में नेपाल 76वें स्थान पर था तो श्रीलंका 146, पाकिस्तान 157, बांग्लादेश 162 और म्यांमार 176वें स्थान पर था. उल्लेखनीय है कि विदाउट बॉर्डर्स नामक संस्था ने यह रिपोर्ट जारी की थी.

लोकतंत्र सूचकांक में भारत को कुछ राहत

ब्रिटेन की इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर जारी की गई लोकतंत्र सूचकांक की 2021 की रिपोर्ट में भारत 46वें नंबर पर था. वहीं, 2020 में 167 देशों की लोकतंत्र सूचकांक की रिपोर्ट में भारत 53वें स्थान पर रहा था. 2019 की रिपोर्ट में भारत 51वें नंबर पर था. इस सूची में भारत अपने ज्यादातर पड़ोसी देशों से रैंकिंग में ऊपर बताया गया था. सूची में श्रीलंका 68, बांग्लादेश 76, भूटान 84 और पाकिस्तान 105वें नंबर पर था. 

यह भी पढ़ें

Global Hunger Index 2022 Report: भुखमरी के मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत, हंगर इंडेक्स में गिरकर इतनी हुई रैंकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget