एक्सप्लोरर

एंटीगुआ की एजेंसियों का दावा- हमारे देश में है मेहुल चौकसी, CBI जल्द शुरू करेगी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

चौकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली. अधिकारियों ने कहा कि पुष्टि के बाद एजेंसी विदेश मंत्रालय के जरिये प्रत्यर्पण अनुरोध भेज सकती है.

नई दिल्ली: एंटीगुआ प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि भारत में वांछित मेहुल चौकसी उनके देश में है. मेहुल चौकसी को कथित तौर पर भारत में 2 अरब डालर के घोटाले का मास्टरमाइंड माना गया है. वह नीरव मोदी का मामा है.  अधिकारियों ने आज यहां कहा कि उसके प्रत्यर्पण के लिये प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

एंटीगुआ में चौकसी की उपस्थिति के बारे में खबरें आने के बाद सीबीआई ने इस संदर्भ में वहां के प्राधिकार से जानकारी मांगी थी. उसके बाद एंटीगुआ की एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह एंटीगुआ प्राधिकरण को भेजे पत्र में भगोड़े कारोबारी के खिलाफ इंटरपोल के नोटिस और उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी.

चौकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली. अधिकारियों ने कहा कि पुष्टि के बाद एजेंसी विदेश मंत्रालय के जरिये प्रत्यर्पण अनुरोध भेज सकती है. जांच एजेंसी ‘रेड कार्नर नोटिस’ का इंतजार नहीं करेगी क्योंकि आवेदन अब भी इंटरपोल के पास लंबित है.

एंटीगुआ और बारबुडा की इकाई ‘द सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट’ ने स्थानीय अखबारों में कहा कि चौकसी के नागरिकता आवेदन को इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आर्गनाइजेशन जैसी अच्छी साख वाली एजेंसियों के जरिये कड़ी पड़ताल और अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद मंजूरी दे दी गयी है.

वहीं सीबीआई का कहना है कि चौकसी के बारे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने उससे कोई जानकारी नहीं ली. सीबीआई इंटरपोल के लिये भारत की नोडल एजेंसी है. एंटीगुआ और बारबूडा के ‘सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट प्रोग्राम’ के तहत कोई व्यक्ति एनडीएफ निवेश फंड में न्यूनतम एक लाख डालर निवेश कर पासपोर्ट प्राप्त कर सकता है.  चौकसी जनवरी के पहले सप्ताह में भारत से फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें- इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबे मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget