एक्सप्लोरर

Anti Drug Devices: चंद सेकेंड में ड्रग्स की पहचान करता है ट्रू-नारको सेंसर, सुरक्षा-एजेंसियों को ऐसे मिल सकती है मदद

Anti Drugs Devices For NCB: देश में आए दिन ड्रग्स के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तैयारी शुरू कर दी है.

Anti Drugs Devices For Police: देश में बढ़ते ड्रग्स के मामलों को देखते हुए स्वदेशी कंपनियों ने कुछ ऐसी विदेशी डिवाइस सुरक्षा एजेंसियों के लिए मंगाए हैं, जिनसे पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच काफी आसान हो सकती है. ऐसे एंटी नारकोटिक्स डिवाइस की प्रदर्शनी इन दिनों दिल्ली में बीपीआरडी मुख्यालय में आयोजित की जा रही है. एबीपी न्यूज़ ने कुछ ऐसे ही डिवाइस के साथ लाइव टेस्ट करके उन्हे परखा है. ट्रू-नारको (True-Narco) एक ऐसा ही टैब जैसा दिखने वाला डिवाइस है. बस इसके साइड में एक छोटा सा सेंसर लगा है, जिसको छूते ही ये पता चल जाता है कि कैमिकल सा दिखने वाला पर्दाथ नारकोटिक्स ड्रग है या नहीं. 

थरमो-फिशर नाम की एक स्वदेशी कंपनी ने अमेरिका से इस हैंड-हेल्ड नारकोटिक्स एनेलाइजर को निर्यात किया है. कंपनी के टेक्निकल मैनेजर अतुल येलपेले ने एबीपी न्यूज़ की मौजूदगी में एक छोटी सी शीशी में चीनी (शुगर) भरकर दिखाया और जैसे ही शीशी को ट्रू-नारको के सेंसर से लगाया वैसे ही चंद सेकेंड में स्क्रीन पर रिजल्ट सामने आ गया.

अतुल येलपेल के मुताबिक, ये ट्रू-नारको देश के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सीवी रमन के रमन-इफेक्ट पर आधारित है और इसमें 500 से ज्यादा मादक पदार्थों का डेटा मौजूद है. प्रिंटर से भी जोड़कर रियल टाइम में टेस्ट रिजल्ट निकाल सकते हैं. दरअसल, आज कल किसी भी पार्टी में छापे के दौरान पुलिस और एनसीबी जैसी एजेंसियां टेस्ट-किट लेकर चलती हैं और वहां मिले मादक-पदार्थ से मैच करती हैं. अतुल के मुताबिक टेस्ट किट काफी पुरानी तकनीक है और उन्हें बार-बार किट को खरीदना पड़ता है, जबकि ट्रू-नारको में ऐसी कोई झंझट नहीं है. 

ट्रू-नारको डिवाइस क्या है 

खास बात ये है कि ट्रू-नारको डिवाइस से पुलिसकर्मियों को मादक पदार्थ से सीधे संपर्क में आने की जरूरत नहीं होती है. शीशी या फिर किसी भी बैग इत्यादि में रखे होने पर भी टेस्ट किया जा सकता है. दरअसल, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) ने दिल्ली में चौथे पुलिस अधीक्षक सम्मलेन और प्रदर्शनी का आयोजन किया है. प्रदर्शनी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के युवा अधिकारियों के लिए साइबर क्राइम, एंटी ड्रोन और नारकोटिक्स ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले डिवाइस और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है. दो दिवसीय (29-30 सितंबर) सम्मलेन और प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया. बीपीआरडी गृह मंत्रालय के अधीन एजेंसी है, जो कि देशभर की पुलिस और केंद्रीय अर्ध-सैनिक बलों के आधुनिकिरण की दिशा में विशेष रिसर्च करती और सुझाव पेश करती है.

मोबाइल टेस्ट सिस्टम भी देखें

बीपीआरडी की प्रदर्शनी में गुरुग्राम की एबोट कंपनी ने सो-टोक्सा नाम का एक डिवाइस भी प्रदर्शित किया है. ये एक मोबाइल टेस्ट सिस्टम जिसमें किसी संदिग्ध व्यक्ति ने मादक-पदार्थ का सेवन किया तो उसके सेलाइवा का नमूना लेकर मशीन में एक चिप के साथ इंसर्ट कर दिया जाता है. महज पांच मिनट में ही मशीन बता देगी कि शख्स ने मादक पदार्थ का सेवन किया है या नहीं. ये मशीन तुरंत बता देती है कि कौन सा नारकोटिक्स है.

यह भी पढ़ें-

Anti Drone System: सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की स्मगलिंग पर लगेगी रोक, तैयार हो रहे हैं एंटी-ड्रोन सिस्टम

Exclusive: आत्मघाती ड्रोन से लैस होने जा रही है भारतीय सेना, टैंक पर भी कर सकता है सटीक हमला

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget