एक्सप्लोरर

Cyclone Yaas: ताउते के बाद जल्द दस्तक दे सकता है साइक्लोन यास, अगले हफ्ते बंगाल-ओडिशा में मचा सकता है तबाही

Cyclone Yaas in India: मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बढ़ता जा रहा है जो बंगाल की खाड़ी या ओडिशा के तट में चक्रवात का रूप ले सकता है. अगले 25 मई को इसके टकराने की आशंका है. 

Tauktae चक्रवात के बाद देश में एक और चक्रवात तबाही मचाने के लिए रास्ते में आ रहा है. भारत मौसम विभाग ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे में हवा का कम दबाव बनने की आशंका है जो चक्रवात का रूप ले सकता है. इस सूचना के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठकें शुरू कर दी है और तयारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. 

अंडमान सागर के ऊपर बन रहा है दबाव
भारतीय मौसम विभाग IMD के अधिकारियों ने बताया कि हवा का कम दबाव उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा है. 22 मई को यह दबाव तेजी से बढ़ना शुरू होगा और 26 मई की शाम तक या तो यह बंगाल की खाड़ी से टकराएगा या ओडिशा के तट से. अगर यह चक्रवात वास्तव में बनता है तो इस साल बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा.

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खतरा 
मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है.  चक्रवाती तूफान की रफ्तार अधिक तेज हो सकती है. 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. दास ने कहा कि इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है. वहीं अंडमान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जो बंगाल खाड़ी तक पहुंचने तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती हैं.

मछुआरों को चेतावनी 
तूफान के खतरे को देखते हुए मछुआरों को भी चेतावनी जारी कर दी गई है. तमाम मछुआरों से समुद्र में ना जाने और किनारे पर रहने के लिए कहा जा रहा है. इससे पहले पश्चिम बंगाल ने अम्फान तूफान से भारी तबाही का मंजर देख रखा है. उस एक तूफान की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और करोड़ों का नुकसान हुआ था.  

इस बार चक्रवात का किसने नाम दिया
अगर यह चक्रवात तूफान बनता है तो इसका नाम यास Yaas होगा. यास नाम इस बार ओमान ने वहां की स्थानीय बोली के आधार पर दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget