एक्सप्लोरर

दिल्ली CM केजरीवाल पर आरोपों से अन्ना हजारे दुखी, कहा: 'भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का सपना टूटा'

नई दिल्लीः समाजसेवी और लोकपाल आंदोलन के नायक अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोपों पर बड़ा दुख जताया है. अन्ना हजारे ने आज कहा कि पहले जो आरोप दूसरे नेताओं पर लगते थे वही आरोप आज अरविंद केजरीवाल पर लग रहे हैं जो बड़े दुख की बात है. इस घटना से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का सपना टूट गया है. दरअसल आज दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम और अपनी पार्टी आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर एक और आप नेता सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है जिसके बाद दिल्ली की राजनीति में भूचाल आया हुआ है. जिन अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के सहारे अरविंद केजरीवाल ने ख्याति हासिल की थी आज उन्हीं अन्ना ने केजरीवाल पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

क्या है पूरा मामला? दिल्ली सरकार के ‘मंत्री’ कपिल मिश्रा ने पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. राजघाट पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी के नेता और इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने रिश्तेदारों को पद देना, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए.

कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर बहुत बड़ा आरोप, सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को 2 करोड़ दिए

कपिल मिश्रा ने कहा, ”सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के सगे रिश्तेदार के लिए शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के जरिए 50 करोड़ की डील कराई. हालांकि कपिल ने इस आरोप के लिए कोई सबूत नहीं दिए पर उन्होंनें अपनी आंखों से इस घटना को देखे जाने का दावा किया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं एसीबी को इसके बारे में बताऊं. मेरे एसीबी को चिट्ठी लिखने के बाद मुझे दिल्ली के जल मंत्री के पद से कल हटा दिया गया.” कपिल मिश्रा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने क्या कहा? कपिल मिश्रा के आरोपों पर जवाब देने के लिए मनीष सिसोदिया सामने आए. मनीष ने कहा, ” जो भी आरोप उन्होंने लगाए वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. उनके आरोप जवाब देने लायक तक नहीं हैं, कोई इस पर यकीन नहीं कर सकता. उन्होंने बिना सिर-पैर के ऊल-जुलूल आरोप लगाए हैं.” बिना बताए मंत्री पद से हटाने के आरोप मनीष सिसोदिया ने कहा, ”कल शाम को मैंने कपिल मिश्रा जी को बुलाकर मंत्रीमंडल में फेरबदल की बात बतायी थी. उन्हें वजह भी बतायी थी कि सभी विधानसभा में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है. पानी की समस्या को लेकर सभी विधायक परेशान थे.” बीजेपी/कांग्रेस ने कपिल मिश्रा के आरोप क्या कहा? दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ”ये आरोप नहीं है ये एक गवाही है. ये गवाही उनके एक बेहद करीबी मंत्री ने दी है. अरविंद केजरीवाल को इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.” बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, “लोग केजरीवाल का असली चेहरा देख रहे हैं. भ्रष्टाचार और पार्टी में गड़बड़ी की जो भी बात करता है उसके साथ ऐसा ही होता है.”  

वहीं दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ”केजरीवाल जी को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. हम मंगलवार से सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे, पांच दिन की इस कैंपेन के जरिए उन्हें ‘राइट टू रिकॉल’ की याद दिलाएंगे.”

यहां पढ़ें, अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के आरोपों की फुल स्टोरी

मनीष सिसोदिया के जवाब पर बोले कपिल मिश्रा, 'सत्येंद्र जैन के जेल जाते ही सब सामने आ जाएगा'

कपिल पर नहीं कुमार को 'विश्वास', कहा- केजरीवाल रिश्वत लेंगे ये शत्रु भी नहीं मानेगा

केजरीवाल पर दो करोड़ की रिश्वत का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा पड़े अकेले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget