एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड सलीमा बोली- 'हम शादी करने वाले थे, अंकित से मिलने जा रही थी तभी उसका कत्ल किया गया'

दिल्ली में 23 साल के अंकित सक्सेना की मुस्लिम धर्म की लड़की से प्यार करने के कारण हत्या कर दी गई. अंकित सलीमा नाम की लड़की से प्यार करता था और लड़की के परिवार वालों ने ही बीच सड़क पर गला रेत कर अंकित की हत्या कर दी थी.

नई दिल्ली: दिल्ली में 23 साल के अंकित सक्सेना की मुस्लिम लड़की से प्यार करने के कारण हत्या कर दी गई. अंकित सलीमा नाम की लड़की से प्यार करता था और लड़की के परिवार वालों ने ही बीच सड़क पर गला रेत कर अंकित की हत्या कर दी. महज़हब की दीवार ने जहां अंकित की ज़िंदगी तहस नहस कर दी, वहीं सलीमा की ज़िंदगी भी बर्बाद हो गई. अगर बातचीत के जरिए मसले को सुलझा लिया गया होता तो अंकित आज ज़िंदा होता. इस दर्दनाक घटना के बाद से ही सलीमा बेहद डरी हुई है और उसने अपने घर जाने से मना कर दिया है. फिलहाल सलीमा नारी निकेतन में है.

सलीमा ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "हम दोनों शादी करने वाले थे. मुझे मेरे घरवालों से डर है. मैं अपने घर से अंकित से मिलने जा रही थी, इतने में पता चला कि अंकित का गला काट दिया, इसमें मेरे घरवाले मिले हुए हैं, मेरे मामा ने ये सब किया है." अंकित के साथ जिस वक्त ये सब हुआ उस वक्त सलीमा उससे मिलने जा रही थी, वो रास्ते में थी तब उसे अंकित की हत्या की खबर मिली, बाद में जब पुलिस ने उससे पूछा कि क्या वो वापस घर जाएगी तो उसने मना कर दिया.

सलीमा के घरवालों पर अंकित की सरेआम गला रेतकर हत्या करने का आरोप है. सलीमा अंकित से शादी करने वाली थी लेकिन उससे पहले ही उसकी मोहब्बत का गला काट दिया गया. फिलहाल दिल्ली के हरिनगर में नारी निकेतन में सलीमा को रखा गया है. शनिवार को जब दिल्ली पुलिस ने सलीमा से बात की तो उसने अपने किसी भी रिश्तेदार के साथ जाने से इंकार कर दिया. सलीमा किसी से बात नहीं कर रही है और वो चुपचाप बैठी हुई है.

बता दें कि सलीमा के घरवालों की तरफ से अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है. सलीमा का परिवार रघुबीर नगर के ही पॉकेट बी में रहा करता था. हालांकि एबीपी न्यूज जब इस जगह पर पहुंचा तो घर बंद था. पड़ोसियों से पता चला कि सलीमा के घरवाले लोगों से ज्यादा मिलते जुलते नहीं थे, ना ही ज्यादा बातचीत करते थे. पड़ोसियों ने बताया कि अंकित और सलीमा की मोहब्बत की खबर उसके घरवालों को पहले से थी, और इसे लेकर कई बार सलीमा के साथ मारपीट भी की गई थी. पड़ोसियों का दावा है कि 17 साल की उम्र में सलीमा की पिछले साल सगाई भी कर दी गयी थी, लेकिन अंकित के बारे में पता चलने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी.

सलीमा की मां एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी जो कि रघुबीर नगर इलाके में ही है. फिलहाल इस जगह पर शटर गिरा हुआ है और पार्लर का बोर्ड का भी हटा लिया गया है. शहनाज ब्यूटी पार्लर इस दुकान का नाम था, लेकिन घटना के बाद दुकान के मालिक ने दुकान खाली करवा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget