एक्सप्लोरर

अंकित हत्याकांड: पड़ोसियों का खुलासा,'सलीमा को पीटते थे उसके परिवार वाले'

दिल्ली के जिस ख्याला इलाके में सलीमा और उसका परिवार रहता था, वहां उसके पड़ोसियों ने सलीमा और उसके परिवार को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. पड़ोसियों का कहना है कि सलीमा को उसके परिवार वाले पीटते थे.

नई दिल्ली: एक बार फिर नफरत, मुहब्बत पर भारी पड़ी, इस बार ये देश की राजधानी में हुआ, जहां ख्याला इलाके में अंकित सक्सेना नाम के नौजवान की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसका गुनाह इतना था कि उसने दूसरे धर्म की लड़की सलीमा से प्यार किया था. अंकित की हत्या का आरोप भी लगा सलीमा के परिवार वालों पर. खुद लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह लड़के से प्यार करती थी और अब उसे भी अपने परिजनों से जान का खतरा है.फिलहाल मामले में कुल चार आरोपियों में से 3 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि एक नाबालिक आरोपी को जुवेनाइल होम भेजा गया है. दिल्ली के जिस ख्याला इलाके में सलीमा और उसका परिवार रहता था, वहां उसके पड़ोसियों ने सलीमा और उसके परिवार को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. पड़ोसियों का कहना है कि सलीमा को उसके परिवार वाले पीटते थे. अंकित हत्याकांड: पड़ोसियों का खुलासा,'सलीमा को पीटते थे उसके परिवार वाले सलीमा की पड़ोसी फरहा शेख ने बताया कि सलीमा और उसके परिवार को वो तीन सालों से जानती हैं लेकिन उनका परिवार जल्दी किसी से घुलता मिलता नहीं था. फरहा के मुताबिक,'थोड़ी बहुत ही बातचीत करते थे, कभी अपने बच्चों को बाहर हम लोगों के साथ खेलने जल्दी नहीं भेजते थे.' सलीमा के बारे में फरहा ने बताया,'उससे हमारी बातचीत थी लेकिन बहुत कम थी, उसने कभी हमसे कुछ शेयर नहीं किया, अगर शेयर करती तो हम उसका सपोर्ट करते.लेकिन अंकित और उसके बारे में मुहल्ले में सबको पता था. हम भी चाहते थे इन दोनों की शादी हो जाए.' अंकित के बारे में फरहा ने कहा,'अंकित बहुत अच्छा लड़का था, हमेशा खुश रहता था. सलीमा से बहुत शिद्दत से मुहब्बत करता था, लेकिन हमें पता नहीं था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा.' फरहा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा कि सलीमा के ऊपर घर वालों का दबाव है या वो तनाव में रहती है? इसके जवाब में फरहा ने बड़ा खुलासा किया. फरहा ने कहा,' सलीमा को उसके घऱवाले मारते-पीटते थे, कई बार आवाजें भी आतीं थी, बहुत बुरा करते थे. उसे अक्सर घर में बंद रखते थे,कहां आने जाने नहीं देते थे या फिर साथ ही आते जाते थे.सलीमा को अभी भी यही डर है कि उसके घर वाले उसे मार देंगे. ऐसा हो भी सकता है क्योंकि वो लोग बहुत कट्टर हैं.' सलीमा की एक और पड़ोसी ने बताया कि इतने पास रहने के बाद भी सलीमा कभी भी किसी भी बात का रिस्पॉंस नहीं करती थी, बहुत शांत रहती थी, बाहर भी बहुत कम निकलती थी'. अंकित के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अंकित बहुत इंज्वाय करने वाला लड़का था, जिंदगी को जीने वाला लड़का था. क्या है पूरा मामला? एक फरवरी यानि गुरुवार की रात 8 बजे ख्याला थाने के अंतर्गत आने वाले रघुबीर नगर इलाके में अंकित घर से अपनी सेंटो कार में जा रहा था. इसी दौरान पहले से ही वहां मौजूद उसकी महिलामित्र सलीमा के परिवार वालों ने उसकी गाड़ी को रोका और उसे गाड़ी से उतारकर मारने पीटने लगे. इस बीच अंकित की मां भी वहां पहुंच गई. उनके साथ भी मारपीट की गई. अपनी मां को पिटता देख जब अंकित बीच बचाव करने आया तो उसकी महिलामित्र की मां, पिता, मामा और नाबालिक भाई ने अंकित को दबोच लिया और पिता ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget