एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर का आरोप- महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया 100 करोड़ की वसूली का टारगेट, अनिल देशमुख ने दी ये प्रतिक्रिया

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इस पर अनिल देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है.

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है. पूर्व कमिश्नर ने कहा कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. बार, पब और रेस्टोरेंट से वसूली करने को कहा था. परमबीर सिंह के आरोपों पर राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख की प्रतिक्रिया सामने आई है. परमबीर सिंह के आरोपों को अनिल देशमुख ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह ने खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगाए.

अनिल देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा, "परमबीर ने खुद को बचाने के लिए और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए झूठा आरोप लगाया. मुकेश अंबानी मामले के साथ-साथ मनसुख हिरेन हत्या मामले में सचिन वाजे की संलिप्तता स्पष्ट हो रही है और इसके तार परमबीर सिंह से जुड़े रहे हैं."

परमबीर सिंह ने राज्यपाल और सीएम को लिखी चिट्ठी

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्याल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. कहा जा रहा है कि ये चिट्ठी राज्य में सियासी भूचाल ला सकती है. अपनी चिट्ठी में ही परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसमें परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख की ओर से दवाब था कि उन्हें 100 करोड़ रुपये हर महीने चाहिए. चिट्ठी में दावा किया गया कि 100 करोड़ रुपये का टारगेट सचिन वाजे को दिया गया था.

इसके साथ ही परमबीर सिंह ने लिखा है कि इस टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई के बार, पब और रेस्टोरेंट से वसूली करने को कहा गया था. चिट्ठी के मुताबिक, इस टारगेट पर सचिन वाजे ने कहा था कि वो 40 करोड़ रुपये तो पूरा कर सकते हैं लेकिन 100 करोड़ बहुत ज्यादा है. परमबीर सिंह ने दावा किया कि 100 करोड़ का टारगेट पूरा करने के लिए अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को दूसरे तरीके इजाद करने के लिए कहा था.

परमबीर सिंह के ने क्या-क्या आरोप लगाया?

  • अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को कई बार घर पर मिलने के लिए बुलाया
  • अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को फंड जुगाड़ करने के लिए कहा था
  • देशमुख ने हर महीने वाजे को 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था
  • हर बीयर बार, पब से 2-3 लाख रुपये वसूली करने को कहा था
  • हुक्का पार्लर पर भी छापे मारने को कहा था

आदित्य ठाकरे हुए कोरोना पॉज़िटिव, संपर्क में आने वालों को दी टेस्ट कराने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget