एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Rains: आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ से अबतक 25 लोगों की मौत, 17 लोग लापता

Andhra Pradesh Rains: चेयेरु नदी के किनारे के तीन गांवों से 30 से अधिक लोग बह गए. सिर्फ कडप्पा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Andhra Pradesh Rains: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश के कारण शुक्रवार से आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य आपदा मोचन बल के एक सदस्य सहित 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग अब भी लापता हैं. राज्य सरकार ने कहा कि भारतीय वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और दमकल के कर्मियों ने अनंतपुरामु, कडप्पा और चित्तूर जिलों में आई भीषण बाढ़ से एक पुलिस निरीक्षक सहित कम से कम 64 लोगों को बचाया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीम रायलसीमा क्षेत्र के तीन बाढ़ प्रभावित जिलों के साथ-साथ दक्षिण तटीय आंध्र में एसपीएस नेल्लोर में बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं.

जगनमोहन रेड्डी ने किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कडप्पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिलों में क्षति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने कडप्पा और चित्तूर के जिलाधिकारियों से बात की और नुकसान की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ का पानी उतरते ही फसल के नुकसान का आंकलन करने को कहा है. सरकार ने बाढ़ में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

शनिवार को बारिश कुछ धीमी हुई, लेकिन लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली क्योंकि कई बस्तियां अचानक आई बाढ़ के कारण पानी में डूबी रहीं. तिरुपति शहर में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. तिरुमला पहाड़ियों पर स्थिति कुछ बेहतर है, हालांकि बारिश की वजह से तीर्थयात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने वाहनों के आवागमन के लिए मुख्य सड़क को फिर से खोल दिया, हालांकि तीर्थयात्रियों के लिए पहाड़ियों पर जाने के वास्ते दो सीढ़ियां बंद रहीं. ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले श्रद्धालुओं को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन की अनुमति दी जा रही है.

मकान ढहने से तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत

मुख्यमंत्री के गृह जिले कडप्पा के राजमपेट निर्वाचन क्षेत्र के कई गांवों में जल प्रलय के निशान दिख रहे हैं. चेयेरु नदी के किनारे के तीन गांवों से 30 से अधिक लोग बह गए. कडप्पा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अनंतपुरामु जिले के कादिरी शहर में मूसलाधार बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान ढहने से तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. मलबे से सात लोग सुरक्षित निकाल लिए गए. नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष विष्णुवर्धन रेड्डी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घटना के लिए अवैध निर्माण को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार कादिरी नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सरकार के अनुसार, चित्तूर जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. एसपीएस नेल्लोर जिला में एसडीआरएफ का एक कर्मी डूब गया. चार जिलों में कुल 243 राहत शिविर खोले गए हैं जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए 20,923 लोगों को रखा गया है. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के महाप्रबंधक गजानन माल्या ने नंदलुरु-राजमपेट खंड का निरीक्षण किया, जहां चेयेरू में बाढ़ के प्रभाव में रेलवे ट्रैक बह गया था. एससीआर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ट्रैक की मरम्मत का काम किया जा रहा है. इस बीच, विजयवाड़ा मंडल के नेल्लोर-पादुगुपाडु खंड में रेलवे लाइन पर पानी भर जाने के कारण शनिवार और रविवार को कम से कम 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. राज्य सरकार ने कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 1,549 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि अन्य 488 मकान जलमग्न हो गए.

यह भी पढ़ें-

सरकार ने दिया झटका! नए साल से कपड़े और जूते-चप्पल हो जाएंगे और महंगे, हो गया ये बड़ा बदलाव

ABP-C Voter Survey: यूपी चुनाव में किसे सीएम बनाना चाहती है जनता, किस पार्टी को मिलेगी सत्ता? जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget