एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश का कोरोना वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने पर विचार, सीएम जगनमोहन ने पीएम से की ये अपील

टीकों की कमी से जूझ रहे आंध्र प्रदेश वैक्सीन को लेकर ग्लोबल टेंडर करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा वैक्सीन के उत्पादन बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी से ये अपील की है.

अमरावतिः देश में कोरोना का कहर जारी है. वहीं राज्य सरकारें वैक्सीन की कमी से भी जूझ रही है. वैक्सीन की बढ़ती मांग को देखते हुए और घरेलू टीका उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण कुछ राज्यों ने टीके की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने की बात कही है. ग्लोबल टेंडर में  आंध्र प्रदेश भी शामिल हो सकता है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर को लेकर विचार कर रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है.

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि वह भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-एनआईवी को निर्देश दें कि कोरोना का टीका कोवैक्सीन बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी दूसरे कंपनी के साथ शेयर करें. 

जगन मोहन रेड्डी ने अपने बयान में कहा कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए उन कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण किया जाना चाहिए जोकि टीका बनाने में सक्षम हैं.

वैक्सीन की कमी को लेकर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा. अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में देश में मांग के अनुरूप टीके का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. ऐसा चलता रहा तो लोगों को टीका लगाने में कई महीनों का समय लगेगा.

बता दें कि आंध्र प्रदेश से पहले उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्य भी टीके की खरीद के लिए वैश्विक टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है. टीके की बढ़ती मांग और केंद्र सरकार के पास टीके की कमी को देखते हुए इन राज्यों ने यह फैसला लिया है.

हरियाणा की करनाल जेल में 56 कैदी कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में हो रहा इलाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
अभिजीत दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट मामले पर राहत
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट मामले पर राहत
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget