एक्सप्लोरर

आतंकी बनने की खबर के बाद AMU ने छात्र मन्नान वानी को निकाला, हॉस्टल का कमरा सील

सोमवार की सुबह अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक का इस छात्र के कथित तौर पर संदिग्ध ग​तिविधियों में शामिल होने संबंधी जानकारी का एक पत्र यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को मिला. उसके तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र का कमरा सील कर दिया.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अधिकारियों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के रिसर्च के छात्र मन्नान बशीर वानी को निकाल दिया है. इस छात्र के बारे में ऐसी खबरें मिली थीं कि वह कथित रूप से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है.

अधिकारियों के अनुसार वानी जियोलोजी का शोध छात्र है. छात्र की विभाग में आखिरी हाजिरी दो जनवरी की लगी हुई है. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक वानी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी में छह जनवरी से होने वाली स​र्दी की छुटि्टयों से पहले अपने घर चला गया था.

सोमवार की सुबह अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक का इस छात्र के कथित तौर पर संदिग्ध ग​तिविधियों में शामिल होने संबंधी जानकारी का एक पत्र यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को मिला. उसके तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र का कमरा सील कर दिया.

यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र के परिवार से इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिली कि वह एएमयू से जाने के बाद घर नहीं पहुंचा. ऐसी जानकारी मीडिया की खबर और पुलिस अधीक्षक के पत्र के बाद प्रशासन को पता चली. उन्होंने बताया कि मीडिया की खबरों के जरिये जानकारी मिली कि वानी की सोशल मीडिया पर ‘ऐके 47 राइफल’ के साथ फोटो वायरल हुई है.

एएमयू के प्रॉक्टर मो​हसिन खान ने बताया कि यूनिवर्सिटी इस पूरे मामले की व्यापक जांच कर रहा है. इसके लिए एक जांच कमेटी बनायी गयी है जो इस मामले की व्यापक जांच करेगी. इसके अलावा यूनिवर्सिटी हॉस्टल्स की सुरक्षा बढाने के इंतजाम कर रहा है.

प्रॉक्टर ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने से पहले ही यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिये थे कि वह परिसर के सभी द्वार पर निगरानी रखें. कैंपस और हॉस्टल्स में प्रवेश करने वाले सभी युवाओं के आईडी कार्ड देखे जाएं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget