एक्सप्लोरर

अमृतसर रेल हादसा : रेलवे ट्रैक पर इससे पहले भी हुए हैं कई बड़े हादसे, ये रही पूरी लिस्ट

अमृतसर के जौड़ा फाटक इलाके में रावण दहन के दौरान हुए हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई. रावण जलने और पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ने लगे जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार में ट्रेन आई और उन्हें कुचलती हुई चली गई.

नई दिल्ली: अमृतसर के जौड़ा फाटक इलाके में रावण दहन के दौरान हुए हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई. रावण जलने और पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ने लगे जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. शाम करीब 7 बजे जौड़ा फाटक से डीएमयू ट्रेन गुजरी, ये डीएमयू ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी. ये ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को कुचलती चली गई. यह दुर्घटना, पटरियों पर होने वाली रेल दुर्घटनाओं के मामले में रेलवे के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में शामिल हो गई है. ऐसी कुछ घटनाओं की सूची नीचे है * 4 जून 2002 - उत्तर प्रदेश में कासगंज फाटक को पार करते समय एक यात्री बस की कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस टक्कर हुई. हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गये. * 4 जून, 2010 - कोयंबटूर-मेट्टूपलायम विशेष ट्रेन कोयंबटूर के पास इडिगाराई में एक मानव रहित फाटक को पार कर रही मिनी-बस से टकराई, 5 लोगों की मौत. * 7 जुलाई, 2011 - उत्तर प्रदेश के कांशीराम नगर जिले के थानागांव में मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मानव रहित फाटक पर एक बस के टकराने से 38 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए. * 26 फरवरी, 2012 - त्रिवेंद्रम-कोझिकोड जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर आतिशबाजी देख रहे तीन लोगों की मौत हुई। हादसे में एक आदमी घायल हुआ. * 20 मार्च, 2012 - उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ,लखनऊ से 296 किमी दूर, एक मानव रहित रेल फाटक को पार करते समय क्षमता से अधिक यात्रियों वाली टैक्सी वैन ट्रेन से टकराई। 15 लोगों की मौत. टोपी ट्रांसफर करने के बजाए साफ-साफ बताओ, इस हादसे का जिम्मेदार कौन...रेलवे, पुलिस-प्रशासन या रामलीला कमेटी? * 26 मार्च, 2012 - बैंगलोर के बाहरी इलाके कन्नामंगल गेट में बजरी ले जा रहे ट्रक के साथ मेमू ट्रेन की टक्कर. ट्रक और मेमू ट्रेन चालक की मौत हो गई. * 23 जुलाई, 2014 - मेढक जिले के मासीपेट गांव में एक मानव रहित फाटक पार करते समय नांदेड़ पैसेंजर ट्रेन से स्कूल बस की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई. * 17 जनवरी, 2017- दिल्ली में अक्षरधाम स्टेशन के पास ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के दौरान दो 15 वर्षीय लड़कों को दूसरी लाइन पर आई ट्रेन ने रौंद दिया. अमृतसर रेल हादसा: रामलीला आयोजन करने वाला कांग्रेस नेता फरार, नवजोत कौर की तारीफ करता दिखा *25 अप्रैल, 2018- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्कूली बच्चों की एक बस की रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन के साथ हुई टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget