एक्सप्लोरर

अमृतसर ट्रेन हादसा: बेहतर मदद की खातिर CM अमरिंदर ने मृतकों की प्रोफाइल बनाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर जिला कमिश्नर और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वो हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करें, जिससे उनकी मदद करने में आसानी हो.

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को रावण दहन के समय हुए ट्रेन हादसे में 59 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और करीब 70 से ज्यादा लोग घायल हुए. इस जख्म का भरना इतना आसान नहीं है, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों की बेहतर मदद की खातिर अमृतसर जिला कमिश्नर और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वो हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करे.

याद रहे कि हादसे के करीब 16 घंटे बाद शनिवार को सीएम ने घायलों और पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया था. पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने मुआवजे के तौर पर तत्काल 3 करोड़ रुपये की राशि भी जारी करने का आदेश दिया. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने जान गंवाने वाले हर व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं और कहा है कि इसकी रिपोर्ट चार हफ्ते के अंदर आ जाएगी. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे के तुरंत बाद कहा था कि वो अगले दिन घटना स्थल पर जाएंगे. उनके इस बयान की खूब आलोचना की गई. शनिवार को उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वो इजरायल दौरे पर जाने वाले थे जिस वजह से वो हादसे के वक्त नहीं पहुंच सके. उन्होंने कहा कि जब उन्हें हादसे के बारे में पता चला तो वो एयरपोर्ट पर थे.

रामलीला का आयोजक फरार जोड़ा फाटक में रामलीला का आयोजन कराने वाला काउंसलर और कांग्रेसी नेता सौरभ मदान हादसे के बाद से ही फरार है. पुलिस अभी-भी उसे नहीं पकड़ सकी है. मदान के घर पर ताला लगा हुआ है. हादसे में पीड़ित लोगों के परिजनों ने शनिवार को मदान के घर पर पथराव किया, जिसके बाद से वहां पुलिस तैनात करनी पड़ी. आज सौरभ मदान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाड़ी में बैठकर जाते हुए दिख रहा है.

परिजनों ने किया प्रदर्शन पीड़ितों के परिजनों ने काउंसलर सौरभ मदान की गिरफ्तारी के लिए आज विरोध प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. मजबूरन, पुलिस को भी उन पर लाठी चार्ज करना पड़ा.

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पर हुई बयानबाजी घटना के बाद से ही राज्य सरकार और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को लेकर जमकर बयानबाजी हुई. नवजौत कौर इस आयोजन में चीफ गेस्ट के तौर पर आई थी और चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि हादसा होते ही वो वहां से निकल गईं थीं. विपक्षी नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि बिना प्रशासन की इजाजत के रेल पटरियों के पास कांग्रेस की तरफ से दशहरा आयोजित कराया गया. पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जिम्मेदारी तय करने और दोषियों को दंडित करने के लिए इस घटना की जांच हाई कोर्ट के किसी रिटायर जज से कराने की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget