एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest: ISI से रिश्ते, पंजाब में हिंसा का प्लान, जानें अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA क्यों लगाया गया

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ NSA लगाया है.

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों की फरारी के बाद रविवार (23 अप्रैल) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. अमृतपाल सिंह आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहता था. अजनाला थाने पर हमला बोलना हो या फिर दिसम्बर 2022 में कपूरथला और जालंधर में गुरुद्वारों की तोड़फोड़ में उसकी भूमिका से ये साबित हो चुका था. यही बातें उसके ऊपर एनएसए लगाने की मुख्य वजह बनीं.

पंजाब पुलिस और एजेंसियों को लगा कि अगर अमृतपाल और उसके सहयोगियों को पंजाब की जेलों में छोड़ दिया गया, तो वे अपनी आपराधिक गतिविधियों को सलाखों के पीछे से चलाएंगे, जैसा कि कई गैंगस्टर करते रहे हैं.

ISI ने दी थी ट्रेनिंग

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल के खिलाफ एनएसए लगाने की सबसे प्रमुख वजह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके रिश्ते बने. आईएसआई उसे खालिस्तान समर्थक भावनाओं को भड़काने और पंजाब में उग्रवाद को फिर से जिंदा करने के लिए टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही थी. बताया जाता है कि पिछले साल दुबई से भारत आने से पहले उसे जॉर्जिया में आईएसआई ने ट्रेनिंग दी थी. यही नहीं पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार की सप्लाई भी आईएसआई की मदद से हो रही थी.

दूसरे धर्मों के खिलाफ भड़काऊ भाषण

अमृतपाल के खिलाफ एनएसए लगाने का एक और आधार यह है कि उसने ईसा मसीह और हिंदू देवताओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक माहौल को खराब किया था. पंजाब पुलिस की कार्रवाई से कुछ दिन पहले अपने एक भाषण के दौरान, उसने कहा था कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल सिखों का इस्तेमाल "तिलक-धारी" द्वारा एक सिख को मारने के लिए किया गया था.

बनाई थी निजी सेना

अमृतपाल के ऊपर युवाओं का इस्तेमाल करने और एक निजी हथियारबंद संगठन आनंदपुर खालसा फौज (एकेएफ) बनाकर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप हैं. आदेश के बावजूद उसके साथ बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग खुलेआम चलते थे. एक अन्य चीज जो अमृतपाल के खिलाफ एनएसए की वजह बनी, वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के साथ उसका कथित संबंध है.

यह भी पढ़ें

अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी के लिए भिंडरावाला का गांव क्यों चुना? क्या है उसकी मंशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget