एक्सप्लोरर

अमित शाह ने शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से की मुलाकात, कहा- आपके बेटे पर देश को गर्व है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शहीद पुलिस के निरीक्षक अरशद अहमद खान के घर जाकर उनके परिवार से मिले. उन्होंने उनके परिजनों से कहा कि देश को उनके बेटे पर गर्व है.

श्रीनगर: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के निरीक्षक अरशद अहमद खान के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी. अनंतनाग जिले में 12 जून को हुए आतंकवादी हमले में घायल होने के बाद खान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी.

शाह अधिकारियों के साथ शहर के सिविल लाइन्स इलाके के पास बाल गॉर्डन स्थित खान के आवास पर पहुंचे और उनके पिता व माता मुश्ताक अहमद खान और महबूबा बेगम के अलावा उनकी पत्नी, भाई और बच्चों उहबान (5) और दामीन (18 माह) से मुलाकात की.

बैठक में मौजूद रहे खान के एक रिश्तेदार ने बताया कि गृह मंत्री ने संवेदना प्रकट की और आश्वासन दिया कि सरकार देश के बहादुर बेटे के परिवार का ख्याल रखेगी. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने खान की पत्नी को राज्य सरकार में नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा. शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बलिदान ने कई जान बचाई हैं. पूरे राष्ट्र को अरशद खान के साहस पर गर्व है.”

12 जून के आतंकवादी हमले में 37 साल के खान घायल हो गए थे जिन्हें बाद में विशेष उपचार के लिए दिल्ली लाया गया था. हालांकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

बता दें कि इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने अर्द्धसैनिक बल के गश्ती दल पर हमला कर दिया था. अनंतनाग में सदर पुलिस थाने के थाना प्रभारी खान हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे.

अधिकारियों ने बताया था कि वह जैसे ही अपने बुलेटप्रूफ वाहन से अपनी सर्विस राइफल के साथ बाहर निकले आतंकवादी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इनमें से एक गोली उनकी सर्विस राइफल से टकरा कर उन्हें जा लगी. उन्होंने बताया था कि इस स्थिति में भी खान आतंकवादी पर गोलियां बरसाते रहे और बाद में निढाल होकर गिर पड़े.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget