एक्सप्लोरर

असम जा रहे अमित शाह, 14 मार्च से तीन दिवसीय यात्रा पर करेंगे ये अहम काम

अमित शाह 15 मार्च को पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे और फिर मिजोरम रवाना होंगे. इसके बाद वह रात्रि प्रवास के लिए गुवाहाटी लौट आएंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च से असम की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान अमित शाह कोकराझार में ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ (ABSU) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और डेरगांव में लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अमित शाह 15 मार्च को पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे और फिर मिजोरम रवाना होंगे. इसके बाद वह रात्रि प्रवास के लिए गुवाहाटी लौट आएंगे. उन्होंने बताया कि अगले दिन एबीएसयू के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे.

एबीएसयू के अध्यक्ष दीपेन बोरो ने बताया कि चार दिवसीय सम्मेलन 13 मार्च को कोकराझार जिले के डोटमा में शुरू होगा. सम्मेलन में शिक्षा और युवा विकास पर चर्चा के लिए नीति निर्माता, शिक्षक और सामुदायिक नेता एक साथ आएंगे.

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य ‘मिशन गुणवत्ता शिक्षा आंदोलन-2030’ को आगे बढ़ाना, अकादमिक ढांचे और कौशल निर्माण के अवसरों को मजबूत करने के संबंध में प्रयास करना है. शिक्षा और युवा सम्मेलन में छात्रों और पेशेवरों को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जबकि विशेषज्ञ क्षेत्रीय शिक्षा पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभाव का विश्लेषण करेंगे.

शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में सुधार के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने वाली बातचीत में विद्वान, नीति निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे. एबीएसयू अध्यक्ष ने कहा कि ‘बोडोफा’ उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के दृष्टिकोण को समर्पित एक सत्र में सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक संरक्षण में उनके योगदान पर चर्चा होगी.

बोरो ने बताया कि एक अन्य चर्चा बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में शांति, एकता और सतत विकास पर केंद्रित होगी, जिसमें समुदायों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

उन्होंने कहा, 'यह सम्मेलन प्रगति की दिशा में एक कदम है, जो वास्तविक परिवर्तन लाने वाले विचारों को साथ लाता है. शिक्षा और सशक्तीकरण एक साथ चलते हैं, एक ऐसे भविष्य को आकार देते हैं जहां अवसर सभी के लिए सुलभ हों. नेताओं, विशेषज्ञों और विचारकों के हाथ मिलाने से सार्थक चर्चाएं ठोस परिणाम को आगे बढ़ाएंग.'

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि सहयोग के लिए एक मंच है, जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों, पेशेवरों और नीति निर्माताओं के विचार स्थायी परिणामों में योगदान दें. चार दिवसीय कार्यक्रम में खेल टूर्नामेंट, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, एक सांस्कृतिक संध्या और बोडो विरासत को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन शामिल होगा.

अंतिम दिन के खुले सत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बीटीआर के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो, वरिष्ठ मंत्री, सांसद और प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे. बोरो ने बताया कि चर्चाएं शिक्षा, आर्थिक पहल और विकास कार्यक्रमों पर केंद्रित होंगी. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विविध दृष्टिकोण भविष्य की नीतियों को बनाने में योगदान दें.

यह भी पढ़ें:-
11 सालों में 21 देशों ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget