एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: आज कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी रैली, लेफ्ट संगठन कर सकते हैं विरोध

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में एक जनसभा करेंगे. इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बहुत पहले से तैयारियां शुरू कर दीं थीं.दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर लेफ्ट के संगठनों ने चेतावनी दी है कि वो अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे.

कोलकाता: दिल्ली में भड़की हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. ये जनसभा CAA, NRC और NPR के समर्थन में होने वाली है. अमित शाह कोलकाता में मौजूद शहीद मीनार ग्राउंड पर रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी के मुताबिक इस ग्राउंड में करीब 1 लाख लोगों को जुटाने की योजना है जबकि आकार के लिहाज से इतने लोगों के लिए ये ग्राउंड काफी छोटा है.

हालांकि बीजेपी कोलकाता और उसके आसपास के जिलों से बसों के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं को लाने की कोशिश में जुटी हुई है और शहीद मीनार ग्राउंड में मंच भी बनाया जा रहा है. बता दें कि काफी दिनों तक ममता बनर्जी की सरकार ने अमित शाह की रैली को परमिशन नहीं दी थी और अब जबकि परमिशन मिल गयी है तो बीजेपी इसे मेगा शो बनाने की तैयारी में जुट गई है. मालूम हो कि कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल के शहरी इलाकों में निकाय चुनाव होने वाले हैं और 2021 में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है. ऐसे में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए अमित शाह की ये रैली कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है.

लेफ्ट संगठन कर सकते हैं विरोध हालांकि दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर लेफ्ट के संगठनों ने चेतावनी दी है कि वो अमित शाह को काले झंडे दिखाएंगे. इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में थे तब भी लेफ्ट से संगठन के लोगों ने विरोध में काले झंडे दिखाए थे. अभी तक के तय कार्यक्रम की मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के साथ 1 मार्च को सुबह कोलकाता पहुंचेंगे और 11.30 बजे NGS के स्पेशल ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे. फिर 2.30 बजे शहीद मीनार पर जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 बजे शाम में कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget